आखिर मिल ही गया नाम!

सही धंधे गलत बंदे
डबास ने बताया, "अनुपम खेर ने मुझे फिल्म का शीर्षक चुनने के लिए ट्विटर के इस्तेमाल के लिए कहा था।" डबास ने पहले उनकी फिल्म का शीर्षक सुझाने वाले व्यक्ति को 15,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा, "मैंने फिल्म के कलाकारों और फिल्म यूनिट के सदस्यों के बीच पुरस्कार की घोषणा की थी। एक दिन अनुपम जी आए और उन्होंने इस घोषणा को ट्विटर पर भी देने के लिए कहा। उन्होंने भी ट्विटर पर इस संबंध में लिखा। हमें कई शीर्षक मिले लेकिन हमने फिल्म के लिए 'सही धंधे गलत बंदे" शीर्षक चुना।"
डबास अब भी उनकी फिल्म को शीर्षक देने वाले व्यक्ति को खोज रहे हैं। वह केवल इतना ही जानते हैं कि यह व्यक्ति ट्विटर के जरिए अनुपम खेर से जुड़े 26,420 लोगों में से एक है। डबास ने 'मानसून वेडिंग", 'मैंने गांधी को नहीं मारा" और 'खोसला का घोसला" जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। फिल्म 'सही धंधे गलत बंदे" एक गैंग के चार लड़कों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अनुपम खेर के अलावा वंश भारद्वाज, कुलदीप, आशीष नायर और टीना देसाई भी नजर आएंगे। डबास इसमें अभिनय भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications