परवीन पर हॉलीवुड निर्माता की नजर
दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री परवीन बॉबी पर महेश भट्ट ने फिल्म 'वो लम्हे' बनाई थी। इस फिल्म के बाद कई निर्देशकों को परवीन पर फिल्म बनाने का विचार आया।
अब सुनने में आ रहा है कि हॉलीवुड फिल्म निर्माता रेनोल्डस बेन्स परवीन के जीवन की त्रासदी से इतने प्रभावित हुए है कि उन पर फिल्म बनाने की योजना बना डाली है।
रेनोल्डस ने फिल्म के बारे में कहा, "परवीन अपने जमाने की सुपरस्टार थी। उनकी तुलना हॉलीवुड की मर्लिन मुनरों के साथ की जा सकती है। मेरी फिल्म 'द थ्री किंग' पूरी तरह से परवीन पर नहीं है, हां लेकिन उनके व्यक्तिगत जीवन पर है। वह अपने समय से काफी आगे थी। फिल्म उनके और महेश भट्ट के असफल प्रेम और कबीर बेदी और अमिताभ बच्चन के साथ उछले प्रेम प्रसंगो पर केंद्रित होगी।"
चलिए देखते है कि रेनोल्डस की फिल्म परवीन के जीवन पर कितना प्रकाश डाल पाती है।


Click it and Unblock the Notifications