..................... Parveen Babi birth anniversary: Her flat is still vacant after 17 years. Parveen Babi birth anniversary: 17 सालों से खाली पड़ा है परवीन बॉबी का फ्लैट, ना मिला किराएदार ना खरीददार, घुसते ही आते हैं....। - Hindi Filmibeat

17 सालों से खाली पड़ा है परवीन बॉबी का फ्लैट, ना मिला किराएदार ना खरीददार, घुसते ही आते हैं....

parveen babi

Parveen Babi Birth Anniversary: परवीन बॉबी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा मानी जाती थीं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी और हर फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता था। मायानगरी की चकाचौंध भरी दुनिया के बीच सबकी चहेती परवीन बॉबी असल जिंदगी में बेहद अकेली थीं। अपनी जिंदगी के अंतिम दिनों में वो अकेले ही रहती थीं और मृत पाई गई थी।

परवीन बॉबी अपने जिस फ्लैट में मृत पाई गई थीं वो फ्लैट जुहू के रिवेरा बिल्डिंग में है। परवीन बॉबी सातवीं मंजिल पर इस फ्लैट में रहती थीं। इस फ्लैट से समुद्र का बेहद खूबसूरत नजारा दिखता है। लेकिन, फिर भी अभिनेत्री का यह फ्लैट पिछले 17 सालों से खाली पड़ा है। इस फ्लैट को आज तक ना किराएदार मिला है और ना ही इसे खरीदने की किसी ने कोशिश की है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों का कहना है कि जो लोग भी इस फ्लैट में रहने आते हैं उनके दिमाग में अजीबोगरीब ख्याल आने लगते हैं इसलिए कोई भी इस फ्लैट में रहने के लिए तैयार नहीं होता है। इस फ्लैट में रहने के लिए 4 लाख प्रति माह किराया सुनिश्चित किया गया है लेकिन आज तक कोई किराएदार नहीं मिला है।

वहीं, सूत्र ने यह खुलासा किया कि यह फ्लैट बिक्री के लिए भी उपलब्ध है। बता दें कि, परवीन बॉबी सिजोफ्रेनिया से पीड़ित थीं। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। इसी वजह से परवीन बॉबी की मौत भी हो गई थी। जब उनकी मौत हुई थी तब वो घर में अकेली ही रह रही थीं।

उनकी मृत्यु के तीनों दिनों के बाद तक किसी को पता नहीं चला कि परवीन बॉबी इस दुनिया में नहीं रहीं। उनके निधन का पता तब चला जब अखबार वाले ने बताया कि उन्होंने तीन से न्यूजपेपर नहीं लिया है और गेट भी बंद नहीं है। जब फ्लैट का गेट खोला गया तो परवीन बॉबी के मृत शरीर को पाया गया।

Read more about: parveen babi bollywood birthday
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X