सलमान खान की 'टाईगर जिंदा है'.. लेकिन खफा हैं ये स्टार.. लगा SHOCK
सलमान खान की 'टाईगर जिंदा है' के लिए फैंस क्रेजी हो चुके हैं। फिल्म की कहानी ईराक में आईएसआईएस आतंकियों के चंगुल में फंसी 25 नर्सों की कहानी है। किस तरह टाईगर उन्हें आतंकियों के गिरफ्त से छुड़ाता है.. इसकी कहानी है टाईगर जिंदा है।
ईद 2018.. सलमान का धमाका.. तगड़ा एक्शन और दमदार LOOK
लेकिन क्या आपका पता है.. इसी घटना पर इसी साल एक फिल्म बन चुकी है। मलयालम फिल्म 'टेक ऑफ' इसी घटना पर आधारित है। लेकिन टेक ऑफ में इस मामले को राजनीतिक स्तर पर सुलझाया गया है.. जबकि यहां सलमान फुल एक्शन अवतार में दुश्मन के छक्के छुड़ाएंगे।

हाल ही में टेक ऑफ' की एक्ट्रेस पार्वती.. जो फिल्म 'करीब करीब सिंगल' में दिखीं थी.. ने टाईगर जिंदा है के प्रति नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, मैं देखकर हैरान हूं कि किस तरह किसी फिल्म में महिला प्रधान मुद्दे को हीरो के हाथों में दे दिया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications