पारुल गुलाटी ने अपने कान्स 2025 डेब्यू को ऐसे किया पूरा, फ्यूचरिस्टिक साड़ी लुक के साथ धमाका

By Filmibeat Desk
parul gulati

Parul Gulati Cannes Look- अभिनेत्री और उद्यमी पारुल गुलाटी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने शानदार डेब्यू का समापन एक दमदार फैशन स्टेटमेंट के साथ किया। उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ रेड कार्पेट पर छा जाने वाली शख्सियत नहीं, बल्कि एक प्रभावशाली ब्रांड फेस और मार्केटिंग पावरहाउस भी हैं।

अपने हेयर एक्सटेंशन ब्रांड की मालकिन पारुल ने अपने रेड कार्पेट डेब्यू के दौरान मानव बालों से बने आउटफिट से अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरीं - जो उनके बिजनेस सफर को एक खास अंदाज़ में दर्शाता है।

अपने समापन लुक के लिए पारुल ने पारंपरिक भारतीय साड़ी को एक नए और आधुनिक रूप में पेश किया। इस खास लुक को स्टाइल किया था मोहित राय ने और डिज़ाइन किया था ऋद्धि बंसल ने।

उन्होंने एक खास बनारसी टिशू साड़ी पहनी थी जिसे रेज़िन में डुबोकर तैयार किया गया था। यह साड़ी एक तराशा हुआ, वेट-लुक का भ्रम देती है, जो उनके शरीर पर दूसरी त्वचा की तरह फिट बैठी थी - परंपरा और भविष्यवाद का एक बेहतरीन मेल।

अपने पूरे कान्स अनुभव के बारे में पारुल ने कहा, "2020 में जब कोविड आया, तब मेरी एक्टिंग करियर पर भी असर पड़ा और मैं अपने सपने को छोड़ने के बहुत करीब पहुंच गई थी। उस समय मैंने बार-बार La La Land फिल्म देखी - जो मेरी फेवरेट फिल्म है और एम्मा स्टोन मेरी सबसे पसंदीदा अभिनेत्री हैं। खासकर उनका एक डायलॉग, 'मे बी आई एम नॉट गुड इनऑफ' - मैंने उस पल को महसूस किया है। हम कितने ऑडिशन देते हैं और बदले में कितने कम कॉल बैक आते हैं... यह बात जितना हम मानते हैं उससे कहीं ज़्यादा चुभती है।

कान्स में एक थिएटर के अंदर बैठकर एम्मा को एडिगटन में स्क्रीन पर देखना, उस इंसान के करीब होना जिसने अनजाने में मेरे सबसे मुश्किल समय में मुझे संभाला - यह अनुभव बेहद खास था। यह सिर्फ एक स्क्रीनिंग नहीं थी, यह एक याद दिलाने वाला पल था कि मैंने अपने सपने को छोड़ने नहीं दिया, और आज वह सपना सच हो गया।"

More from Filmibeat

Read more about: parul gulati cannes
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X