मेकअप आर्टिस्ट पारुल गर्ग ने इस हालत में बनाया अपना पूरा वीडियो, लोग बोले- क्या मजबूरी थी बहन

Parul Garg Video: पारूल गर्ग को कौन नहीं जानता है? दरअसल, आपको बता दें कि वह एक मशहूर मेकअप आर्टिस्ट है और हर एक दुल्हन का यही सपना है कि वह पारूल गर्ग के से दुल्हन के तौर पर तैयार हो। वह तकरीबन एक दशक से मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही है।
लेकिन अब इसी बीच पारूल गर्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका GRWM देखने को मिल रहा है। वीडियो की शुरुआत बेड से होती है जहां पर वह सो कर उठी होती है। फिर बाथरूम में वह ब्रश करती हुई नजर आती है। बाद में बहुत ही फ़िल्मी स्टाइल से वह अपने तौलिए को नीचे गिराती है और नहाने चली जाती हैं।
बाद में पारुल गर्ग अपना आउटफिट पहनती है जो कि रेड कलर का होता है। इस दौरान उन्हें रेड कलर के बेहद ही गॉर्जियस लहंगे में देखा जाता है। वह अपना मेकअप भी खुद करती है और अपने बाल भी खुद ही बनाती हैं। वीडियो में उनकी ज्वेलरी भी बेहद प्यारी लग रही है। वैसे भी पारूल गर्ग का मेकअप और स्टाइल करने का अंदाज काफी अलग है।
अब लगातार पारूल गर्ग के इस वीडियो पर फैंस भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। काफी सारे लोग तो पारुल को अपना फेवरेट मेकअप आर्टिस्ट बता रहे हैं। तो काफी लोगों ने उनके इस लुक की जमकर तारीफ भी की है। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि इसको कहते हैं खुलकर जीना।


Click it and Unblock the Notifications