प्रभुदेवा संग शाहरुख ने मनाया अपनी जीत का जश्न

दरअसल पार्टी से पहले अपने पापा यानि की प्रभुदेवा के कहने पर दोनों बेटे दूसरे कमरे में जाकर सो गए थे। इसकी वजह पूछने पर एक्टर कम डायरेक्टर प्रभुदेवा ने कहा " वे हमारे साथ कैसे शामिल हो सकते थे पार्टी में शामिल होने के लिए वे बहुत छोटे हैं। वे नहीं जानते कि शाहरुख और अक्षय कौन हैं। उन्हें ये भी नहीं पता था कि पार्टी में कौन कौन आमंत्रित हैं। यदि उन्हें पता होता तो शायद वे मेरे उन्हे सोने के लिए कहने के निर्णय के खिलाफ होते और पार्टी में शामिल होने के लिए जिद करते।"
ज्ञात हो कि प्रभुदेवा की पत्नी से उनका तलाक हो चुका है और उनकी प्रेमिका नयनतारा से भी उनका अलगाव हो चुका है। घर पर किसी महिला के न होने की वजह से पार्टी की पूरी तैयारी प्रभुदेवा के दोस्तों ने की थी। पार्टी में अक्षय सोनाक्षी के अलावा रितेश देशमुख, उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा और राणा दग्गूबाती भी मौजूद थे।
प्रभुदेवा आजकल अपने द्वारा निर्देशित की गई पहली फिल्म राउडी राठौर के प्रचार में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications