नहीं रहे एक्शन, सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के ग्रेट डायरेक्टर, ये हैं पार्थो घोष की 5 सुपरहिट फिल्में

Partho Ghosh Death: बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक पार्थो घोष का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने नाना पाटेकर, माधुरी दीक्षित, मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ जैसे टॉप एक्टर्स के साथ की सुपरहिट मूवी बनाई थी। पार्थो घोष के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्थो घोष 75 वर्ष के थे, अभी भी फिल्मी दुनिया में एक्टिव थे। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों का निर्माण और डायरेक्शन किया है।
पार्थो घोष के निधन की जानकारी एक्ट्रेस ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने भावुक श्रद्धांजलि के साथ दी है। ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा, "बहुत दुखी हूं। हमने एक बेहतरीन फिल्ममेकर और एक नेक दिल इंसान को खो दिया। पार्थो दा, आपने जो सिनेमाई जादू रचा, वो हमेशा याद रहेगा।"
उनके जाने के बाद पूरी फिल्म जगत में मायूसी है। निर्देशक ने 1985 में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। कड़ी मेहनत से उन्होंने इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। 1991 में रिलीज हुई उनकी थ्रिलर फिल्म '100 डेज' पहली सुपरहिट फिल्म थी।
इसके बाद उन्होंने दिव्या भारती के साथ 1992 में फिल्म 'गीत' बनाई थी। लेकिन 1993 में फिल्म 'दलाल' के हिट होने के बाद वह एक सफल निर्देशक के रूप में उभरे। 1996 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'अग्नि साक्षी' सबसे ज्यादा पॉपुलर हुई, जिसमें घरेलू हिंसा के मुद्दे को उठाया गया था।
पार्थो घोष ने अपने जीवन में थ्रिलर, रोमांस, ड्रामा और एक्शन जैसे लगभग सभी जॉनर में 15 से ज्यादा फिल्में बनाई। 'तीसरा कौन?', 'गुलाम-ए-मुस्तफा', 'युगपुरुष' और 'एक सेकंड... जो जिंदगी बदल दे?' जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी अलग सोच दिखाई। इसके बाद उन्होंने 2018 की फिल्म 'मौसम इकरार के दो पल प्यार के' से वापसी की। हालांकि यह फिल्म ज्यादा नहीं चल पाई, लेकिन इस फिल्म से उनका सिनेमा के लिए प्यार दिखता है। पार्थो घोष का निधन फिल्म जगत के लिए एक बड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications











