Parmanu trailer : रिलीज हुआ जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म परमाणु का ट्रेलर
जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसके काफी अच्छा रिसपॉंस मिल रहा है। बता दें कि इस फिल्म के लिए लोग काफी समय से इंतजार कर रहे है और फिल्म की डेट एक के बाद एक बढ़ती ही चली जा रही है। अब ये फिल्म 25 मई को रिलीज की जाएगी। देखा जाए तो इस फिल्म ने डेट बदलने के मामले में सबका रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
बता दें कि जॉन अब्राहम की ये फिल्म पोखरण के ऊपर पूरी तरह से निर्भर है जिसमे ररमाणु बम बनाना और उसको टेस्ट करना और ध्यान रखना कि इसके बारे में जानकारी सैटेलाइट से नजर रख रहे पड़ोसी देशों को भी ना हो। ट्रेलर से इतना तो साफ हो गया कि फिल्म एक और ऐसी फिल्म साबित होगी जो आपके दिल छू लेगी।

इस फिल्म में जॉन के साथ अभिनेत्री डायना पेंटी भी नजर आने वाली है जो कि फिल्म मे एक अहम रोल निभाती हुई नजर आने वाली है।
बता दें कि आपको इस फिल्म का ट्रेलर देखते ही इस बात का अंदाजा हो जाएगी कि फिल्म की कहानी सबको काफी ज्यादा बांधकर रखने वाली है।
अमेरिका की सैटेलाइट से अपने परमाणु टेस्ट के बचाने और अपने देश की आन बान और शान की कहानी ही परमाणु। बता दे कि ये फिल्म 25 मई को अब पक्का रिलीज होने वाली है इस बात की जानकारी खुद जॉन अब्राहम ने दी।
पिछली बार जॉन ट्विटर पर ये जानकारी शेयर करते हुए लिखा था कि एक न्यूकिलियर का इतिहास बनाना आसान नहीं था। इसके साथ उन्होने ये भी जानकारी दी की फिल्म 25 मई को रिलीज होने वाली है।
इसके अलावा फिल्म की हीरोइन डायना ने भी ट्वीट करते हुए फिल्म का नया पोस्टर सबके सामने पेश करने की बात कही थी। फिलहाल अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और रिलीज होते ही ये ट्रेलर लोगों के दिलों को छू रहा है।


Click it and Unblock the Notifications