First LOOK: धमाकेदार होगा 2017 दिसंबर.. पहली झलक ही दमदार!
जॉन अब्राहम के प्रोड्क्शन की अगली फिल्म पोखरण परमाणु परीक्षण 1998 पर आधारित होगी। इस फिल्म का नाम है- परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण। फिल्म में जॉन अब्राह्म, डायना पेंटी और बोमन ईरानी मुख्य किरदारों में दिखने वाले हैं।
फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है.. और कोई शक नहीं कि यह काफी शानदार है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए जॉन ने कहा- समय आ गया है जब हम उन मिशन को फिर से याद करें.. जिसने हमें शक्तिशाली बनाया है।

यह एक मिशन था जहां भारत की आर्मी, इंजीनियर्स, वैज्ञानिक और सैटेलाइट एक्सपर्ट्स साथ आए थे। कोई शक नहीं कि अपनी कहानी को लेकर यह फिल्म काफी सुर्खियां बटोरेगी। फिल्म 8 दिसंबर 2017 को रिलीज होने वाली है।जॉन अब्राह्म के अलावा डायना पेंटी का पोस्टर भी आउट किया गया है।
पोस्टर में जॉन अब्राह्म और डायना पेंटी दोनों ही शानदार लग रहें हैं और दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म एक ऐसी घटना पर आधारित है जिसे हमेशा भारत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications












