5 रुपये का पारले-जी 2300 रुपये में खरीदने को मजबूर लोग, आटा-चीनी की कीमत 5 ग्राम सोने के बराबर

Gaza Parle G Price

Gaza Parle G Price: भारत के हर घर में मिलने वाला और छोटी मोटी भूख का इलाज पार्ले जी बिस्किट सिर्फ 5 रुपये में आसानी से मिल जाता है। इसके साथ ही ग्लूकोज की ये डोज बीमारी से लेकर ऑप्रेशन से गुजर रहे लोगों के लिए भी रामबाण साबित होती है। लेकिन अगर इस बिस्किट का पांच रुपये वाला पैकेट आपको 2300 रुपये में मिले तो क्या आप इसे खरीदेंगे?

ये कोई मजाक नहीं हल्कि दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां 5 रुपये के बिस्किट की कीमत 2400 रुपये तक पहुंच गई है। ऐसा दावा सोशल मीडिया पर गाजा के रहने वाले मोहम्मद जवाद ने किया है। शख्स का वीडियो हर किसी को हैरान कर कर रहा है।

इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का शिकार हुए गाजा में भुखमरी छाई हुई है और अकाल जैसी स्थिति है। ऐसे में गाजा के अंदर बिस्किट 2400 रुपये में बिक रहा है। गाजा से हाल ही में वायरल हुई एक पोस्ट में एक शख्स ने दावा किया कि एक बिस्किट 24 यूरो (2,342 रुपये) से ज्यादा की कीमत पर बेचा जा रहा है। बिस्किट की कीमत जान कई लोगों ने सोशल मीडिया पर हैरानी जताई है।

गाजा के रहने वाले मोहम्मद जवाद ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, "लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज मुझे रविफ के लिए उसके पसंदीदा बिस्किट मिल गए। हालांकि कीमत 1.5 यूरो से बढ़कर 24 यूरो से भी ज्यादा हो गई, लेकिन मैं राविफ को उसका पसंदीदा बिस्किट देने से मना नहीं कर सका।" पोस्ट में उन्होंने अपने नन्हें बच्चे के साथ एक फोटो और दो वीडियो भी शेयर किए हैं।

इस पोस्ट ने दुनिया भर के लोगों के दिलों को जीत लिया और चौंक गए, खासकर उन भारतीय उपयोगकर्ताओं के बीच जिनके लिए पारले-जी किफ़ायती और बचपन का एक स्थायी प्रतीक है। उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और कई भारतीय उपयोगकर्ताओं ने सरकारी अधिकारियों और पारले कंपनी को मदद के लिए टैग किया। एक यूजर ने लिखा: "भारत ने सहायता के तौर पर फिलिस्तीनियों को पारले-जी भेजा, लेकिन सहायता ट्रक हमास द्वारा कब्जा कर लिए गए और उन्होंने भूखे फिलिस्तीनियों को भोजन और दवाइयां ब्लैक में बेच दीं। 5 रुपये का पारले-जी 2,500 रुपये में बेचा जा रहा है। यह मासूमों के दुख का शोषण करने वाले तथाकथित प्रतिरोध का असली चेहरा है।"

पोस्ट का जवाब देते हुए, जवाद ने कहा, "कुछ लोगों को लगता है कि गाजा के लोगों के लिए आने वाली सहायता निष्पक्ष रूप से वितरित की जाती है। लेकिन सच्चाई यह है कि कब्जे ने इस सहायता को चुराने और इसे आसमान छूती कीमतों पर बाजार में बेचने के लिए कई एजेंटों और चोरों की भर्ती की है। उदाहरण के लिए, आटा लगभग 500 डॉलर में बेचा जाता है, और चीनी लगभग 90 डॉलर प्रति किलोग्राम में बेची जाती है। सभी बुनियादी सामान पागल कीमतों पर बेचे जाते हैं। कुछ लोग, जो खरीदने का जोखिम नहीं उठा सकते, अपनी ज़रूरत की चीज़ें पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं। इस बीच, अन्य लोग बड़ी मात्रा में चोरी करते हैं और उन्हें भारी मुनाफ़े के लिए बाजार में बेचते हैं।"

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X