Vinesh Phogat Hospitalised: डिस्क्वालिफाई होते ही खराब हुई विनेश फोगाट की हालत, आनन फानन में अस्पताल में भर्ती

Vinesh Phogat Hospitalised: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार डिहाइड्रेशन के कारण विनेश फोगाट को पेरिस के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले जहां रेसल के डिस्क्वालिफाई होने की खबर ने पूरे देश का दिल तोड़ दिया था तो वहीं अब उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर से हर कोई हैरान रह गया है।
पेरिस ओलंपिक 2024 में मंगलवार को जब विनेश फोगाट से एक के बाद एक लगातार अपनी तीन मुकाबले जीते और सीधे फाइनल में एंट्री की, इसके बाद पूरे हिन्दुस्तान में जश्न का माहौल था। फाइनल में पहुंचने का मतलब था कि भारत और विनेश फोगाट का मेडल पक्का हो गया था।
इसके बाद बुधवार को केवल इतना ही तय होना था कि वो मेडल गोल्ड होगा या फिर सिल्वर। लेकिन इससे पहले कि मेडल हाथ आता खेल हो गया। विनेश फोगाट का फाइनल मुकाबला रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर होना था। लेकिन उससे पहले जब उनका वजन किया गया तो वो कुछ ज्यादा आ गया। इसके बाद वे इस इवेंट से बाहर हो गईं हैं। इस बीच खबर है कि जैसे ही उन्हें इवेंट से डिस्क्वालीफाई किया, उसके बाद अचानक से विनेश फोगाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें किविनेश की फॉर्म देखकर ये साफ था कि वो गोल्ड की प्रबल दावेदार हैं लेकिन भाग्य का साथ नहीं मिलने के कारण वो इस ऐतिहासिक जीत से चूक गईं। विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में डिस्क्वालिफाई घोषित किया गया है। वह 50 किलोग्राम रेसलिंग के फाइनल में पहुंची थी। उनका इवेंट के दूसरे दिन 50 किलोग्राम वर्ग में अधिक वजन पाया गया।


Click it and Unblock the Notifications