अलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले 'अरशद नदीम' को CM मरियम ने गिफ्ट की कार, स्पेशल नंबर प्लेट देख चौंक गए लोग

arshad nadeem

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले 'अरशद नदीम' का पाकिस्तान में जोरों-शोरों से स्वागत हो रहा है। हर तरफ अरशद नदीम के नाम के ही नारे लग रहे हैं। बता दें कि जैसे ही अरशद नदीम अपने वतन पाकिस्तान पहुंचे उनसे मिलने वालों की भीड़ जमा हो गई। इतना ही नहीं नामी बिजनेसमैन और सरकार से उन्हें कई गिफ्ट भी मिल रहे हैं।

सीएम ने गिफ्ट किए 10 करोड़ रुपये
बता दें कि पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज भी मंगलवार को अरशद नदीम से मिलने उनके गृहनगर मियां चन्नू पहुंचीं। अरशद नदीम से मिलते ही उन्होंने उन्हें 10 करोड़ रुपये (पाकिस्तानी रुपये) का चेक दिया था। सीएम मरियम ने अरशद नदीम के साथ ही उनके परिवार को भी जमकर बधाई दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम मरियम ने अरशद को 10 करोड़ रुपये का चेक दिया इसके साथ ही उन्होंने अरशद को एक होंडा सिविक कार भी गिफ्ट की है।

मिला स्पेशल कार नंबर
बता दें कि यह कार भले ही आम हो, लेकिन इस कार का नंबर बेहद ही स्पेशल है। जी हां, कार का रजिस्ट्रेशन एक स्पेशल नंबर से करवाया गया। जिसकी घोषणा उन्होंने अरशद की जीत के दौरान ही कर दी थी। आपको बता दें कि इस कार का नंबर है -PAK-92.97 यह नंबर अरशद के जैवलिन थ्रो में बनाए गए रिकॉर्ड का है।

बना दिया रिकॉर्ड
आपको बताते चलें कि पेरिस ओलंपिक में अरशद नदीम ने इतिहास रच दिया है। 40 वर्ष के इतिहास में पाकिस्तान ने पहला व्यक्तिगत ओलंपिक गोल्ड जीता है। जैवलिन थ्रो में अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया है। बता दें कि जहां लोगों को लग रहा था कि इस बार भी गोल्ड मेडल नीरज चोपड़ा जीतेंगे, वहीं अरशद आखिर में खेल ही बदल दिया था। जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने अरशद को बधाई भी दी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X