BF के कहने पर नशे में धुत्त होकर एक्ट्रेस ने बनाया S*x टेप, ब्रेकअप होते लीक किया MMS, लोगों ने दी गालियां

Paris Hilton

Paris Hilton memoir revelations: अमेरिकी बिजनेसमैन और मॉडल पेरिस हिल्टन ने अपनी आने वाली मेमॉयर में अपनी जिंदगी के सबसे दर्दनाक एक्सपीरिएंस में से एक को शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक प्राइवेट सेक्स टेप ने उनकी जिंदगी बदल दी। पेरिस उस समय सिर्फ 18 साल की थीं, जब उनका रिश्ता अपने उनसे काफी बड़े बॉयफ्रेंड रिक सालोमन के साथ था।

बॉयफ्रेंड के लिए बनाई सेक्स टेप

पेरिस ने बताया कि उस रात क्या हुआ, उन्हें पूरी तरह याद नहीं, लेकिन रिक ने लगातार टेप बनाने के लिए दबाव डाला। उन्होंने कहा था- 'अगर तुम नहीं करोगी, तो मैं किसी और के साथ कर लूंगा।' पेरिस उस समय बहुत छोटी थीं और डरती थीं कि अगर उन्होंने मना किया तो रिक उन्हें छोड़ देंगे। बड़े दिखने के लिए, उन्होंने शराब पी और नशीली गोलियां लीं ताकि हिम्मत जुटा सकें। पेरिस ने लिखा- 'मैंने खुद को समझाया कि मुझे यह करना ही होगा, इसलिए मैंने शराब पी और टेप बनाई।'

बॉयफ्रेंड ने लीक किया वीडियो

सालों बाद, 2003 में, जब उनका रिश्ता खत्म हो चुका था, पेरिस को पता चला कि टेप ऑनलाइन लीक हो गई थी। उन्होंने कहा- 'मुझे उस प्राइवेट वीडियो से कनेक्शन बनाने में समय लगा। मुझे अपनी आंखें बंद करनी पड़ीं और गहरी सांस लेनी पड़ी। मुझे उल्टी जैसा महसूस हुआ। यह मेरे लिए बहुत डरा देने वाला एक्सपीरएंस था।'

पैसों के लिए बेची सेक्स टेप

जब पेरिस ने रिक से वीडियो डिलीट करने को कहा, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसे बेचने का अधिकार है क्योंकि इससे उन्हें पैसा मिलेगा। पेरिस ने लिखा- 'मेरी प्राइवेसी और भविष्य की तुलना में उन्हें ज्यादा पैसे की चिंता थी। मुझे शर्म, डर और गुस्सा महसूस हुआ।' इस टेप के लीक होने के बाद, पेरिस बहुत दुखी और आहत हुईं।

परिवार पर पड़ा गहरा असर
यह घटना उनके परिवार को भी बहुत प्रभावित कर गई। उनकी मां कैथी हिल्टन सदमे में चली गई बेडरिडेन हो गईं और उनके पिता रिक हिल्टन गुस्से में थे। हालांकि, ये सब हो जाने के बाद भी उन्होंने दुनिया वालों के सामने अपनी बेटी की इज्जत बचाने की पूरी कोशिश की। पेरिस लिखती हैं- "दुनिया मुझे सेक्स सिंबल के रूप में देखती है, लेकिन जब उन्होंने वह टेप देखा, तो उन्हें 'आइकन' नहीं, बल्कि 'स्लट' कहा।"

ड्रग देकर किया रेप

पिछले महीने, पेरिस ने Glamour UK के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि वह किशोरावस्था में यौन शोषण की शिकार थीं। उन्होंने कहा कि एक बड़े आदमी ने उन्हें ड्रग देकर बलात्कार किया। इसके अलावा, स्कूल में एक शिक्षक ने उन्हें लुभाया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पेरिस ने कहा- 'मैं बहुत छोटी थी और वह मुझसे फ्लर्ट करता, कॉल करता था।'

पेरिस ने अपने बचपन के कठिन समय के बारे में भी बताया जब उन्हें यूटा के प्रोवो कैन्यन स्कूल भेजा गया था, जहां उन्होंने मानसिक और शारीरिक शोषण झेला। उन्होंने इसका पहला खुलासा 2020 में एक YouTube डॉक्यूमेंट्री में किया था। अब, पेरिस इन शोषणों के खिलाफ आवाज उठा रही हैं। उन्होंने अमेरिका में ऐसे स्कूलों को बंद करने के लिए अभियान शुरू किया है और कानूनी बदलाव के लिए लड़ रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: paris hilton
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X