हॉलीवुड स्टार पैरिस हिल्टन भी सलमान खान के भारत लुक पर हुईं फिदा- कर डाला ऐसा कमेंट
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म भारत का एक और पोस्टर आज रिलीज हुआ है और इस पोस्टर में सलमान खान यंग लड़के के रुप में नजर आ रहे हैं। बता दें कि सलमान खान ने इस पोस्टर को रिलीज करते हुए लिखा था कि हमारी जवानी ऐसी थी। इसके बाद से फैंस और बॉलीवुड के कई सितारों ने सलमान खान की जमकर तारीफ की थी। अब कुछ ऐसा हुआ है जो सलमान खान के फैंस को काफी ज्यादा पसंद आएगा और सलमान खान की लोकप्रियता का भी अंदाजा बताएगा।
दरअसल सलमान खान के इस पोस्टर में ना सिर्फ भारतीय बल्कि हॉलीवुड भी फिदा हो चुका है। जी हैं हॉलीवुड की मशहूर सिंगर, एक्ट्रेस और डांसर पेरिस हिल्टन भी सलमान खान के इस लुक पर पूरी तरह से फिदा हो चुकी है।

बता दें कि उन्होने सलमान खान की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक स्माइली बनाई है जिसमें वो चश्मा लगाए हुए नजर आ रही हैं। इसका मतलब ये है कि वो लगातार बस सलमान को देखती ही जा रही है।
सलमान खान की ये फिल्म अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे हैं ये ईद के मौके पर 5 जून 2019 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में लीड रोल में कैटरीना कैफ और दिशा पटानी नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications