..................... Paris Fashion week 2025: Fan Started crying after seeing Aishwarya Rai, Video trending On Internet - Hindi Filmibeat

पेरिस में बेटी आराध्या को छोड़ ऐश्वर्या ने इस लड़की को लगाया गले, सच्चाई जान आप भी कहेंगे- हमारी रियल क्वीन...

Paris Fashion week 2025

पेरिस फैशन वीक 2025 की शुरुआत हो चुकी है और इस खास मौके पर चार चांद लगाने के लिए ऐश्वर्या राय भी पेरिस पहुंच चुकी हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय को उनकी बेटी आराध्या बच्चन के साथ स्पॉट किया गया। इस खास मौके पर ऐश्वर्या ब्लू कलर के सूट बूट में स्टाइलिश लुक के साथ नजर आईं। उनकी एक झलक ने लोगों का दिल जीत लिया। ऐश्वर्या जैसे ही अपनी वैन से उतरीं उन्हें देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने की गुजारिश की और एक्ट्रेस ने अपने सभी फैन्स का मान रखा और सभी के साथ सेल्फी ली। लेकिन जैसे ही एक्ट्रेस अपनी कार में बैठने जा रही हैं तभी एक फीमेल फैन आईं फिर जो हुआ उसे देखकर आप भी ऐश्वर्या की तारीफ करते नहीं थकेंगे।

ऐश्वर्या को देख रोने लगी फैन

दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय जैसे ही होटल से निकलकर कार में बैठने जाती हैं। उनसे मिलने के लिए एक फीमेल फैन आती है वह ऐश्वर्या को अपने सामने देख यकीन ही नहीं कर पाती है। ऐश्वर्या के इतने नजदीक से देख लड़की रोने लगती है। वहीं ऐश्वर्या लड़की को चुपाने की कोशिश करती हैं। वहीं लड़की की भावनाओं का सम्मान करते हुए ऐश्वर्या लड़की को गले से लगा लेती हैं। इतना ही नहीं ऐश्वर्या लड़की के साथ अपनी कार के सामने काफी देर तक खड़ी रहती हैं। लड़की के आंसू पोछती हैं और तस्वीरें भी खिंचवाती हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या का यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

वीडियो देख फैन्स ने लगा दी तारीफ की लंबी लाइन

ऐश्वर्या के इस जैश्चर को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- प्योर हार्ट है ऐश्वर्या। वहीं दूसरे ने लिखा- इसी वजह से लोग ऐश्वर्या को इतना पसंद करते हैं क्योंकि ऐश्वर्या जितनी खूबसूरत हैं उनकी ही दिल की सच्ची भी हैं। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- रियल क्वीन। आपको बता दें कि इस बार पेरिस फैशन वीक 29 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर चलने वाला है। जिसमें तमाम हस्तियां शिरकत करने वाली हैं।

Read more about: aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X