Parineeti Chopra:जब पैपराजी ने परिणीति से पूछा शादी को लेकर सवाल, तो मुस्कुराते हुए एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन

Parineeti Chopra marriage with Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुब सुर्खियों में हैं। सगाई के बाद एक्ट्रेस शादी कब कर रही हैं इसको लेकर हर किसी के मन में सवाल आता है और जब एक्ट्रेस कहीं भी स्पोट होती हैं तो पैपराजी यह सवाल पूछ भी लेते हैं। हाल ही में जब परिणीति को मुंबई में स्पॉट किया गया तो पैपराजी ने एक्ट्रेस ने उनकी शादी की डेट पूछी, जिस पर मुस्कुराते हुए एक्ट्रेस से अजीब सा रियक्शन दिया।
परिणीति चोपड़ा की शादी-
दरअसल बात ऐसी है कि, परिणीति चोपड़ा अपन सगाई के बाद से लगातार सुर्खियों में छाई हुईं हैं। इसी बीच पैपराजी ने एक्ट्रेस को मुंबई में स्पॉट कर उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल कर दिया। पैपराजी ने परिणीति चोपड़ा को उस टाइम मुंबई में स्पॉट कर लिया, जब एक्ट्रेस मुंबई की एक बिल्डिंग से बाहर आ रहीं थी।
वहां मौजूद तमाम पैपराजी ने परिणीति चोपड़ा से बस यही सवाल किया कि उनकी शादी कब है? शादी की तारीख कब है? कुछ तो बोलो, अभी छुपाओ मत। पैपराजी के सवालों के बाद परिणीति चोपड़ा के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
एक्ट्रेस ने पैपराजी के सवालों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया, बस वो मुस्कुराती रहीं, आखिर में अपनी गाड़ी में बैठकर बाय बोलकर वहां से निकल गईं। लेकिन सवाल का जबाव अधूरा रह गया और फैंस के साथ पैपराजी भी इस बात को जानने के लिए काफी उत्सुक है कि आखिर कब शादी होगी।
गौरतलब है कि, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चढ्ढा ने मई की 13 तारीख को दिल्ली के कपूरथला में अपनी एंगेजमेन्ट की रस्म पूरी की है। इसी के बाद से परिणीति चोपड़ा के लाखों चाहने वालों को उनकी शादी का इंतजार है। बैसे दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications