..................... Parineeti Raghav Chadha romantic photos post wedding reception photoshoot Parineeti shares most adorable photos with raghav - Hindi Filmibeat

परिणीति को बाहों में लेते नहीं थकते है राघव चड्ढा, शादी के बाद सामने आई सबसे रोमांटिक तस्वीरें

Raghav Chadha, Parineeti Chopra

Raghav Parineeti Romantic Photos: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बाद अपने अपने काम पर वापसी कर चुके हैं तो वहीं इस जोड़ी की नई तस्वीरों और वीडियो के लिए फैंस की एक्साइटमेंट थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में परिणीति मालदीव में गर्ल्स ट्रिप पर थीं तो वहीं राघव काम में बिजी। वहीं अब परिणीति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस के साथ अपने रिसेप्शन के फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं जो कि मिनटों में वायरल हो गई हैं।

राजस्थान में ही शादी के बाद इस कपल ने शानदार रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी। इस रिसेप्शन से एक तस्वीर को तभी सामने आ गई थी वहीं अब परिणीति ने अपने फैंस के साथ एक्सलूसिव तस्वीरें ड्रॉप की है। इन तस्वीरों से फैंस की नजरे हटने का नाम ही नहीं ले रही हैं। दोनों के लुक के साथ साथ इनकी कैमिस्ट्री के फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं।

सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि राघव और परिणीति इस दौरान पूरी तरह से एक दूसरे में खोए दिखाई दे रहे हैं और एक दूसरे बीच बेहतरीन इंटीमेट कैमिस्ट्री दिखाई दे रही है। राघव जहां ब्लैक फॉर्मल में काफी डैशिंग लग रहे तो वहीं परिणीति मनीष मल्होत्रा की पिंक साड़ी में बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

परिणीति और राघव की शादी की बात करें तो इस कपल ने शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं और एक दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा, जिसमें लिखा था, "नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से, हमारे दिल को पता चल गया। लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहा था.. आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला! एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे.. हमारा हमेशा के लिए जर्नी अब शुरू होती है..।

परिणीति और राघव की प्राइवेट वेडिंग में अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और अन्य कई फेसम राजनीतिक नेताओं ने भाग लिया। सानिया मिर्जा और हरभजन सिंह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। हालांकि, परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस दुर्भाग्य से, इस बड़े दिन में शामिल नहीं हो सके।

Read more about: raghav chadha parineeti chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X