..................... Parineeti-Raghav Chadha Engagement Delhi-Punjab CMs Among Attendees Tight Security Outside Venue - Hindi Filmibeat

राघव और परिणीति की सगाई में शामिल होंगे दिल्ली और पंजाब के CM, घर के बाहर चाक-चौबंद सुरक्षा

Parineeti Chopra, Raghav chadha

Parineeti-Raghav Chadha Engagement: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई की खुशी में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान भी शामिल होंगे। इस वजह से घर के बाहर काफी कड़ी सिक्योरिटी रखी गई है। इन VIP गेस्ट के लिए काफी इंतजामात भी किए गए हैं।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी का इंतजार लोगों को कब से है। जब से सोशल मीडिया पर इनके रिलेशनशिप को लेकर खबर आई है, तभी से लोग इस कपल के बारे में हर जानकारी जानने के लिए उत्सुक हैं। आपको बता दें, राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के नेता है और उनका दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान के साथ अच्छे ताल्लुकात हैं। यही वजह है कि राघव और परिणीति की सगाई में ये दोनों VIP हस्तियां भी शामिल होने जा रही हैं और इनकी सुरक्षा में किसी भी तरह की कोई भी कमी नहीं रखी जा रही है। इन VIP गेस्ट के लिए सुरक्षा को चाक-चौबंद रखा गया है।

आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा इंडिया पहुंच गई हैं और काफी जल्दी वो परिणीति चोपड़ा और परिवार के साथ होंगी, लेकिन प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस नहीं आए हैं। वो अपने काम को लेकर बिजी हैं और इसी के चलते वो समय नहीं निकाल पाए हैँ। बीते शुक्रवार को निक और उनके सिंगर भाई 'जोनस ब्रदर्स बैंड' मेंबर्स केविन जोनस और जो जोनस ने अपना नया एल्बम 'द एल्बम' रिलीज किया है। इस एलबम को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और कहा जा रहा है कि ये धमाकेदार साबित होगा। इस एलबम की सफलता का जश्न मनाने के अलावा, उन्हें शुक्रवार को टुडे कॉन्सर्ट को होस्ट करते हुए भी देखा गया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा साथ में पढ़ें हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की पढ़ाई लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से हुई है। लेकिन इनकी प्रेम कहानी तब शुरू नहीं हुई। दोनों की लव स्टोरी हाल ही में शुरू हुई है। दोनों पंजाब में मिले और फिर मुलाकातों का सिलसिला धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गया। पंजाब में उस वक्त परिणीति इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकिला' के शूटिंग कर रही थीं। हालांकि परिणीति और राघव ने शुरुआत में अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था लेकिन अब दोनों एक-दूजे के हमसफर बनने जा रहे हैं। बता दें कि परिणीति और राघव, दोनों दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई करेंगे। सूत्रों के मुताबिक परिणीति और राघव की शादी इस वर्ष अक्टूबर में होने की खबर आ रही है।

Read more about: parineeti chopra raghav chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X