परिणिती नहीं देना चाहतीं प्रियंका को क्रेडिट!
परिणिती चोपड़ा सबसे पहले यश राज स्टूडियोज में बतौर यशराज टैलेंट की मैनेजर के रुप में काम करती थीं। मीडिया से परिणिती का रोज ही सामना होता था लेकिन वो बतौर स्टार नहीं बल्कि अपने क्लाइंट के प्रमोशन्स के लिए मीडिया से इँटरेक्ट करती थीं। काफी समय बाद यश राज में ही परिणिती चोपड़ा को बतौर एक्सट्रेस फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल में कास्ट किया। उसमें अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों को इंप्रेस कर देने के बाद परिणिती को एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर मिलने शुरु हो गये। इशकजादे फिल्म में परिणिती ने इतनी बेहतरीन एक्टिंग की कि फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट तक किया गया।
परिणिती चोपड़ा को जब भी ये पूछा जाता है कि प्रिंयका चोपड़ा को वो अपनी सफलता का श्रेय देती हैं और क्या प्रिंयका से वो इंसपायर होती हैं तो इसपर परिणिती का सीधा जवाब होता है कि वो अपनी बहन प्रियंका को बहुत पसंद करती हैं लेकिन वो उनसे इंसपायर होकर फिल्मों में नहीं आई हैं। बल्कि वो खुद चाहती थीं इसलिए वो फिल्मों में आईं। उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में जगह बनाई है। ना कि किसी की मदद लेकर या अपनी बहन का नाम लेकर।


Click it and Unblock the Notifications
