राजश्री की फिल्म में प्रेम की प्रेमिका कौन?
पूरे 14 साल बाद एक बार फिर से सलमान खान बड़जात्या प्रोडक्शन के साथ काम करने जा रहे हैं। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि एक बार फिर से आपको पर्दे पर एक सभ्य, सौम्य और पारिवारिक किरदार में आपके चहेते सितारे सलमान खान दिखायी पड़ेगे जिनके अंदर दबंगई नहीं बल्कि शराफत झलकेगी क्योंकि उनके किरदार नाम ही प्रेम होगा। लेकिन इस प्रेम की प्रेमिका कौन होगी इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है।
सुनने में आ रहा है कि बड़जात्या की फिल्म में सलमान के अपोजिट परीणिति चोपड़ा, इलियाना डी सूजा और कैटरीना कैफ के नाम पर विचार चल रहा है लेकिन अभी किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन इतना तय है चाहे जितनी भी ग्लैमरस अभिनेत्री बड़जात्य की फिल्म में काम करे लेकिन उसे नॉन ग्लैमरस किरदार ही प्ले करना होगा। क्योंकि यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा होगी जिसमें इमोशंस और संगीत होगा।
मालूम हो कि अभिनेता सलमान खान ने बड़जात्या संग काम करने के लिए अपनी फिल्मों की डे उन डेट्स को सूरज बड़जात्या को दे दिया जो उन्होंने बोनी कपूर को दी थीं।दरअसल इस साल के अंतिम महीनों में सलमान खान ने बोनी कपूर की सीक्वेल फिल्म नो एंट्री में एंट्री के लिए वक्त दिया था लेकिन सलमान खान से इस समय के लिए सूरज बड़जात्या ने एप्रोच किया जिसके कारण सलमान खान ने बोनी कपूर को मैसेज किया कि वह अपनी फिल्म की डेटस आगे बढ़ा लें। आप समझ सकते हैं कि सलमान के लिए सूरज की क्या अहमियत है।
आईये आपको बताते हैं सलमान और राजश्री प्रोडक्शन से जुड़ी कुछ खास बातें..


Click it and Unblock the Notifications











