OMG:परिणिती के मोबाइल में रणवीर की बिना पैंट की तस्वीर

परिणिती चोपड़ा और रणवीर सिंह दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं, दोनों ने अपने करियर की शुरुआत भी लगभग साथ में की थी। फिल्म लेडीज वर्सेस रिकी बहल के बाद रणवीर व परिणिती जल्द ही फिल्म किल दिल में भी नज़र आने वाले हैं। अब एक मजेदार खबर ये है कि परिणिती चोपड़ा के मोबाइल में रणवीर की कुछ ऐसी सेंसेशनल तस्वीरे हैं जिनके जरिये वो रणवीर को ब्लैकमेल कर सकती हैं। अब ये तस्वीरें उनके मोबाइल में कहां से आईं ये जानने के लिए जरा खबर आगे पढ़िये।

Kil-Dil

तो खबर ये है कि परिणिती और रणवीर फिल्म किल दिल की शूटिंग के दौरान काफी मस्ती करते दिखे। इसी दौरान रणवीर जब फिल्म के गाने हैप्पी बडी की शूटिंग कर रहे थे लवासा में वो भी रात को तो रणवीर को लेदर की पैंट्स पहनने को दी गयी थीं। लवासा में उस वक्त करीब 40 डिग्री का तापमान था और रणवीर गाने की शूटिंग करते करते बेहद थक गये थे। साथ ही वो गर्मी से भी भयंकर परेशान हो गये थे।

हमेशा अपनी मस्ती में ही रहने वाले रणवीर ने आखिरकार अचानक ही अपनी पैंट उतार दी और इसके बाद जो हुआ वो आप सोच भी नहीं सकते। शूट पर मौजूद करीब 200 लड़कियों ने रणवीर की सेमी न्यूड तस्वीरें लेनी शुरु कर दीं और सभी ने सीटी मारनी व चिल्लाना शुरु कर दिया। आस पास के लोग भी आते जाते रुक रुक कर इस नजारे को देखने व अपने मोबाइल के कैमरों में कैद करने लगे।

फिल्म की यूनिट को सामने आकर हर एक शख्स के मोबाइल से रणवीर की ये सेमी न्यूड तस्वीरें डिलीट करवानी पड़ीं लेकिन वहां मौजूद परिणिती चोपड़ा ने भी ये तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर ली। बाद में भी परिणिती ने इन तस्वीरों को डिलीट नहीं किया। उनका कहना है कि वो कभी भी रणवीर को इन तस्वीरों के जरिये ब्लैकमेल कर सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X