..................... Parineeti danced In her engagement fiercely with brother and future husband Raghav chadha, watch new video - Hindi Filmibeat

Parineeti Chopra: अपनी सगाई में परिणीति ने भाई और होने वाले पति संग किया जमकर डांस, देखिए नया वीडियो

Parineeti Chopra engagement

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 13 मई को बड़े ही धूम धाम से आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा संग सगाई कर ली है। सगाई के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर तब से लगातार वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक और प्यारा सा वीडियो परिणीति की सगाई का वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से परिणीति अपने होने वाले पति और भाईयों के साथ जमकर डांस कर रही हैं।

गौरतलब है कि परिणीति और राघव ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में धूमधाम से परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इन तस्वीरों में न्यूली कपल एक-दूसरे के प्यार में खोए नजर आए थे।

इसी बीच अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सगाई का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में परिणीति अपने मंगेतर राघव संग झूम कर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं दोनों पंजाबी साॉन्ग पर झूमकर डांस करते दिख रहे हैं।

इस दौरान एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन देखने लायक है। इस दौरान परिणीति के स्टेप को राघव उनके फॉलो करने की पूरी कोशिश कर रही हैं, पर राघव तो डांस कर नहीं पा रहे हैं लेकिन परिणीति अपने भाईयों के साथ जमकर डांस कर रही हैं।

वीडियो में राघव और परिणीति की जोड़ी काफी क्यूट नजर आ रही है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के इस डांस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर फैंस के लगातार कमेंट्स आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर लोग जहां उनकी जोड़ी को हिट बता रहे हैं।

खैर इससे पहले भी कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। जिसको देखकर फैंस काफी खुश हो गए थे, और कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे थे। इस वीडियो में राघव का अंदाज फैंस को पसंद तो आ रहा है परंतु उनको डांस नहीं आता यह भी समझ आ रहा है। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'कोई दूल्हे को नचा दो।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X