प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच परिणीति चोपड़ा ने पहनी ऐसी ड्रेस, लोगों ने कहा,- "नाइटी पहनकर कहां जा रही..."

Parineeti Chopra: आप नेता राघव चड्ढा के साथ सगाई करने के बाद से परिणीति चोपड़ा लगातार खबरों में बनी हुई हैं, कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर, तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो कभी कभी अपनी प्रेग्रेंसी की खबरों को लेकर। इसी बीच परिणीति चोपड़ा को ढीला-ढाला फिटिंग वाला ब्लैक कलर का काफ्तान पहने देखा गया, जिसको देखकर यूर्जस ने परिणीति को ट्रोल करना शुरु कर दिया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा-
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने 13 मई 2023 को एक अंतरंग समारोह में आप नेता राघव चड्ढा से सगाई की थी। तब से यह जोड़ी अपने वेडिंग वेन्यू की तलाश में व्यस्त है। इस बीच, परिणीति ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को भी हवा दी है, क्योंकि उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल का विजिट करते समय अपना चेहरा छिपा लिया था।
अब अभिनेत्री ने अपनी ड्रेस चॉइस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में चल रही अटकलों को और हवा दे दी है। 19 जुलाई 2023 को परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया। आउटिंग के लिए अभिनेत्री को ढीला-ढाला फिटिंग वाला ब्लैक कलर का काफ्तान पहने देखा गया।
उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और मिनिमल मेकअप का विकल्प चुना था। परिणीति ने अपने लुक को क्विल्टेड ब्लैक स्लिंग बैग और स्ट्रैपी सैंडल से पूरा किया था। जैसे ही परिणीति चोपड़ा के एयरपोर्ट लुक के वीडियोज और तस्वीरें वायरल हुईं, लोगों ने उनके ड्रेसिंग सेंस पर अपनी राय व्यक्त की।
पोस्ट के कमेंट बॉक्स में नेटिजंस ने परी की ड्रेस चॉइस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और उन्हें इसके लिए ट्रोल किया। जहां एक यूजर ने लिखा, "उसने अपना ड्रेसिंग सेंस खो दिया है", वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "नाइटी में क्यों आ गई दीदी"। यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।
बता दें कि 12 जुलाई 2023 को पैपराजी ने परिणीति चोपड़ा को हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा था। हालांकि, अभिनेत्री ने शटरबग्स के लिए पोज़ नहीं देने का फैसला किया और यहां तक कि अपनी कार के अंदर बैठकर भी अपना चेहरा छिपा लिया था। मीडिया के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार करने वाली परी ने अपने इस बिहेवियर से सभी को हैरान कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications