2014 में परिणीति रहीं फ्लॉप, अब गलतियों से सीखेंगी!

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसस में से हैं, जिन्होंने अपने करियर में लगातार 3 सफल फिल्में दी हैं। लेकिन साल 2014 परिणीति के लिए बेहद निराशाजनक रहा। पिछले साल परिणीति की तीन फिल्में आई 'हंसी तो फंसी', 'दावत-ए-इश्क' और 'किल दिल', लेकिन इन तीनों में से कोई भी फिल्म कमाल नहीं कर पाई। न ही बॉक्स ऑफिस पर, न दर्शकों के दिल पर।

parineeti chopra

लिहाजा, पिछले साल फ्लॉप फिल्मों की लाइन देखने के बाद परिणीति का कहना है कि वह अब फिल्मों के चयन के मामले में सावधानी बरतेंगी। परिणीति ने कहा कि अब वे कोई भी फिल्म बिना स्क्रिप्ट पढ़ें नहीं करेंगी, चाहे फिल्म कितने भी अच्छे बैनर की क्यों न हो।

वर्ष 2011 में आई फिल्म 'लेडिज वर्सेज रिकी बहल' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली परिणीति चोपड़ा के लिये वर्ष 2014 अच्छा नहीं रहा। परिणीति की 'हंसी तो फंसी', 'दावत-ए-इश्क' और 'किल दिल' जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई लेकिन कोई भी फिल्म हिट साबित नहीं हुई। लिहाजा, परिणीति इस नाकामयाबी से परेशान हैं।

इतना ही नहीं, परिणीति ने यह भी कहा कि मुझसे फिल्में चुनने में गलती हुई। शायद आगे ऐसी गलतियां मुझसे न हों जो वर्ष 2014 में हुईं। आपको बता दें, परिणीति ने अपने करियर की शुरूआत में 'लेडिज वर्सेज रिकी बहल', इश्कजादे और शुद्ध देसी रोमांस जैसी सफल फिल्में दी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X