..................... शादी के बाद मुंबई छोड़कर इस शहर में शिफ्ट होंगी परिणीति चोपड़ा? Parineeti Chopra will leave Mumbai to shift Delhi after Marriage, Here is the Truth? - Hindi Filmibeat

शादी के बाद मुंबई छोड़कर इस शहर में शिफ्ट होंगी परिणीति चोपड़ा? इस खबर से चौंक जाएंगे फैंस!

parineeti chopra

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की चर्चा है और लगातार उनको लेकर अपडेट्स सामने आ रही हैँ। इस वक्त चर्चा है कि परिणीति चोपड़ा शादी के बाद मुंबई को अलविदा कह देंगी। गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो हाल ही में सामने आया है जिसमें उनका स्वागत ससुराल में काफी जोरों शोरों के किया जा रहा है।

ये स्वागत चड्ढा आवास पर हुआ था और परी को इस दौरान काफी खुश देखा गया था। राघव चड्ढा का बंगला पंडारा पार्क में स्थित है जो कि उनका आधिकारिक बंगला है। अब खबर आ रही है कि परिणीति चोपड़ा कुछ समय के लिए ही सही लेकिन मुंबई को छोड़कर अपनी ससुराल में रहने वाली हैं।

News18 की एक खबर के मुताबिक परिणीति और राघव मनोरंजन दिल्ली में ही अपने रिसेप्शन करेंगे और इस रिसेप्शन में बॉलीवुड, राजनेताओं से लेकर उनकी फैमिली शामिल होने वाली है। बताया ये भी जा रहा है कि परी और राघव का एक रिसेप्शन मुंबई में होगा जहां पर सितारों की महफिल लगने वाली है।

इन दोनों की प्रेम कहानी की बात करें तो परिणीति और राघव कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने इंग्लैंड से पढ़ाई की। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की पढ़ाई की है।

24 सितंबर 2023 को दोनों ने शादी की है और काफी खुश हैं। उदयपुर के द लीला पैलेस में दोनों की भव्य शादी हुई थी। उनकी शादी में दिल्ली और पंजाब के सीएम ने शिरकत की थी। बता दें कि राघव चड्ढा दिल्ली में आम आदमी पार्टी से सांसद हैं।

Read more about: parineeti chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X