'हंसी तो फंसी' के लिए वजन नहीं घटा रही परिणीति

Parineeti Chopra
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपना वजन घटाने में जुटी हैं लेकिन वह स्पष्ट करती हैं कि वह विशेष रूप से करन जौहर की आने वाली फिल्म 'हंसी तो फंसी' के लिए वजन नहीं घटा रही हैं।

नीविया उत्पादों को पेश करने के दौरान परिणीति ने सोमवार को कहा, "बहुत ज्यादा चर्चा है कि मैं 'हंसी तो फंसी' के लिए अपना वजन घटा रही हूं लेकिन यह सच नहीं है। मैं सिर्फ कोशिश करूंगी और उतना ही वजन कम करूंगी जितना कि मैं कर सकती हूं, ताकि मैं उतनी अच्छी दिख सकूं जितना कि मैं अपनी अगली फिल्म में हो सकती हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं हर तरह से 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' के लिए वजन कम करना चाह रही थी, मैं थोड़ी सी गोल-मटोल थी और तब वास्तव में, मैंने 'इशकजादे' के लिए वजन कम करना शुरू किया। लेकिन मैं थोड़ा और बेहतर होना चाहती हूं इसलिए मैंने वजन कम करने का फैसला किया।"

बता दें कि 'हंसी तो फंसी' के लिए शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसे अगले साल जनवरी में प्रदर्शित होना है। इसमें परिणीति के साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X