..................... परिणीति चोपड़ा ने मास्क पहन लोगों को दी कोरोना वायरस से बचने की सलाह | Parineeti Chopra wears mask, asks fans to ‘stay safe’ from coronavirus, gets trolled - Hindi Filmibeat

परिणीति चोपड़ा ने लोगों को कोरोना वायरस से बचने की दी सलाह- ऐसी तस्वीरें कीं शेयर, हो गईं TROLL

कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में देखा जा रहा है। चीन में इस वायरल से अब तक 1000 से भी ज्यादा जानें जा चुकी हैं, जबकि भारत, भूटान, नेपाल पर भी खतरा मंडरा रहा है। यह वायरस तेजी से दुनिया के अन्‍य देशों में भी फैलता जा रहा है। फिलहाल 23 देशों में इसका असर माना जा रहा है। बॉलीवुड के कई सितारों को भी एयरपोर्ट पर मास्क के साथ देखा जा रहा है।

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एयरपोर्ट से एक तस्वीर शेयर की है, जहां उन्होंने मास्क पहना हुआ है और लोगों को वायरस से बचने की सलाह दे रही हैं। परिणीति ने लिखा- Sad, but I guess this is the situation now. Stay safe guys. 🤍 #Coronavirus #StaySafe

Parineeti Chopra

बहरहाल, लोगों को परिणीति का यह अंदाज रास नहीं आया और पोस्ट डिलीट करने की मांग कर दी। लोगों का मानना है कि यह कोई ऐसी खबर नहीं है जिस पर फोटोशूट किया जाए, परिणीति एक गंभीर विषय का मजाक बना रही हैं। परिणीति अपनी तस्वीरों को लेकर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

कुछ लोगों ने लिखा कि ऐसे मुद्दे पर जागरुकता फैलाने के लिए उन्हें अलग से फोटोशूट कराने की जरूरत नहीं थी। दरअसल, परिणीती ने मास्क पहनकर दो-तीन पोज़ में तस्वीरें डाली हैं, जिसे देखकर लोग भड़क गए हैं। गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने करॉना वायरस की महामारी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X