डेट करने में विश्वास नहीं सच्चा प्यार चाहती हैं परिणिती!
अपनी अगली फिल्म दावत-ए-इश्क का प्रचार कर रही खूबसूरत व टैलेंटेड अदाकारा परिणिती चोपड़ा ने इंडस्ट्री में अभी तक कई साल बिता दिये हैं लेकिन अगर प्यार की बात करें तो परिणिती अभी तक बॉलीवुड में किसी के भी साथ सीरियस रिलेशनशिप में नहीं रही हैं। हालांकि परिणिती का नाम उनके को-स्टार्स के साथ अक्सर जोड़ा गया है। रणवीर सिंह से लेकर आदित्य रॉय कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा तक के साथ परिणिती के अफेयर के किस्से काफी सुर्खियों में रहे।
परिणिती ने हमेशा इन खबरों को गॉसिप का नाम दिया, लेकिन अब शायद परिणिती को भी ये महसूस हो रहा है कि वो भी प्यार को महसूस करना चाहती हैं। आखिर कब तक परिणिती के अफेयर सिर्फ गॉसिप में ही रहेंगे इन्हें सच में बदलने का भी वक्त आ गया है। परिणिती ने हाल ही में अपनी फिल्म दावत-ए-इश्क के प्रमोशन के दौरान मीडिया से कहा कि वो पूरी तरह से तैयार हैं सच्चे प्यार में पड़ने के लिए। परिणिती ने कहा- मुझे डेट करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, मैं सच्चा प्यार महससू करना चाहती हूं। ऐसा नहीं है कि मेरे पास वक्त नहीं है इन सबके। पूरा वक्त है।
यानी की परिणिती का कहना है कि वो किसी के साथ वक्त बिताकर टाइम पास करने आदि में विश्वास नहीं करतीं वो चाहती हैं कि कोई उनकी जिंदगी में सच्चा प्यार लेकर आए जो कि उनकी जिदंगी ही बदल कर रख दे। फिल्हाल देखिये किन किन के साथ परिणिती के अफेयर के चर्चे सुर्खियों में रहे-


Click it and Unblock the Notifications











