'मैं चाहती हूं कि लोग मेरा काम देखकर हैरान रह जाएं' : परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा की तीन बैक-टू-बैक फ़िल्मों, यानी 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' (TGOTT), 'संदीप और पिंकी फरार' (SAPF) और हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'साइना' में उनके वर्सेटाइल परफॉर्मेंस को अच्छे रिव्यू मिले हैं, और लोग उनके काम की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।
परी ने खुलासा किया कि, आने वाले दिनों में वह ऐसी चुनिंदा फ़िल्मों में काम करने वाली हैं जिनमें उनका परफॉर्मेंस देखकर लोग चौंक जाएंगे, क्योंकि इन फ़िल्मों के जरिए उन्हें दर्शकों को अपनी एक्टिंग स्किल्स दिखाने का मौका मिलेगा।

परी कहती हैं, "फिलहाल मैं बेहद खुश और उत्साहित महसूस कर रही हूं, क्योंकि TGOTT, SAPF और साइना को काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं। मुझे लगता है कि वर्सेटाइल रोल्स निभाने का मेरा फैसला ऑडियंस और क्रिटिक्स को काफी पसंद आया, जिससे एक कलाकार के तौर पर मुझे अपनी प्रतिभा को निखारने में मदद मिली।


Click it and Unblock the Notifications