परिणीति चोपड़ा ने इम्तियाज़ अली की चमकीला के लिए छोड़ी रणबीर कपूर की एनिमल, रणबीर ने छोड़ी थी चमकीला

परिणीति चोपड़ा ने रणबीर कपूर की संदीप रेड्डी वांगा फिल्म एनिमल शूटिंग से कुछ ही दिनों पहले छोड़ दी है और अब इस फिल्म को छोड़ने का कारण सामने आ चुका है। परिणीति चोपड़ा ने ये फिल्म छोड़ी है इम्तियाज़ अली के अगले प्रोजेक्ट के लिए। इम्तियाज़ अली के अगले प्रोजेक्ट का नाम है चमकीला।

इम्तियाज़ ने चमकीला के लिए परिणीति को अप्रोच किया और परिणीति किसी भी कीमत पर इम्तियाज़ अली के साथ काम करने का मौका नहीं छोड़ना चाहती थीं। बस यही कारण है कि परिणीति ने बिना कुछ सोचे, रणबीर कपूर की एनिमल रिजेक्ट कर दी। दिलचस्प ये है कि जब से इम्तियाज़ अली रणबीर कपूर के साथ तमाशा बना रहे हैं, तब से वो रणबीर के साथ अमर सिंह चमकीला बायोपिक करना चाहते थे। लेकिन रणबीर ने इसे रिजेक्ट कर दिया था।

parineeti-chopra-walks-out-of-ranbir-kapoor-animal-for-imtiaz-ali-diljit-dosanjh-chamkila-biopic

रणबीर कपूर की एनिमल की शूटिंग अप्रैल से शुरू होनी है। इस फिल्म में परिणीति, रणबीर कपूर की पत्नी के रोल में दिखाई देने वाली थीं। वहीं इम्तियाज़ अली स्टारर चमकीला, मशहूर पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला पर एक बायोपिक है। इस फिल्म में दिलजीत दोसान्ज्ह मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। परिणीति को तुरंत ही इस रोल की तैयारी में जुटना था और वो एनिमल को अपना समय नहीं दे पातीं। इसलिए उन्होंने एनिमल छोड़ दी।

बड़ी फिल्म में व्यस्त

बड़ी फिल्म में व्यस्त

परिणिती चोपड़ा काफी समय से रणबीर कपूर, अनिल कपूर की संदीप वांगा रेड्डी फिल्म एनिमल की तैयारी में व्यस्त थीं। ये फिल्म छोड़ने के बाद अब वो चमकीला की तैयारी में जुट जाएंगी। इसके अलावा, उनके पास साजिद नाडियाडवाला की एक फिल्म सनकी का ऑफर है जहां वो वरूण धवन के अपोज़िट दिखाई देंगी। पिछले ही महीने, परिणीति, सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई की शूटिंग का एक शेड्यूल पूरा कर चुकी हैं।

संदीप और पिंकी से जीता दिल

संदीप और पिंकी से जीता दिल

हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपनी आखिरी फिल्म संदीप और पिंकी फरार से सबका दिल जीता है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा अपने पहले लीड को स्टार अर्जुन कपूर के साथ दिखाई दी थीं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई इस यशराज फिल्म्स की पेशकश को फैन्स का काफी प्यार मिला और काफी समय बाद परिणीति की कोई फिल्म फैन्स को पसंद आई।

सपोर्टिंग रोल से की थी शुरूआत

सपोर्टिंग रोल से की थी शुरूआत

परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर की शुरूआत यशराज फिल्म्स की लेडीज़ वर्सेज़ रिकी बहल के साथ की थी। इसी फिल्म में परिणीति चोपड़ा सपोर्टिंग किरदार में थी। इसके साथ ही उन्होंने यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साईन किया था। इससे पहले परिणीति चोपड़ा यशराज फिल्म्स के अकाउंट डिपार्टमेंट में काम करती थीं।

इश्कबाज़ के लिए नेशनल अवार्ड

इश्कबाज़ के लिए नेशनल अवार्ड

परिणीति को अपनी पहली सोलो फिल्म इशकज़ादे के लिए एक नेशनल अवार्ड भी मिला था। परिणीति के काम की ढेरों तारीफ हुई थी और उन्हें अगली सुपरस्टार कहा जाने लगा था। कोई शक नहीं कि परिणीति ने अपनी बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से भी काफी कुछ सीखा होगा। प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड की परफेक्ट एक्ट्रेस में से एक माना जाता है।

लड़खड़ाया करियर

लड़खड़ाया करियर

कई सफल फिल्में देने के बाद परिणीति का करियर डगमगा गया। उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगीं। वहीं परिणीति, यशराज बैनर का साथ छोड़ने को तैयार नहीं थे। किल दिल के फ्लॉप होने के बाद उन्हें थोड़े टाइम का ब्रेक लेने की सलाह दी गई।

नए लुक से किया हैरान

नए लुक से किया हैरान

परिणीति चोपड़ा के बढ़ते वज़न के कारण उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। ब्रेक लेने के बाद परिणीति ने खुद पर काफी मेहनत की और एकदम नए अंदाज़ में सबके सामने आईं। जब परिणीति ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें शेयर कीं तो उनके अगले प्रोजेक्ट के कयास लगाए जाने लगे। कभी उनका नाम सलमान खान की सुलतान के साथ जोड़ा गया तो कभी धूम 4 के साथ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X