..................... Parineeti Chopra walks out of Anurag Basu's Life In A Metro Sequel? - Hindi Filmibeat

जबरदस्त सीक्वल फिल्म को कर दिया REJECT- मल्टीस्टारर फिल्म नहीं करेंगी ये एक्ट्रेस!

परिणीति चोपड़ा- अर्जुन कपूर की हालिया रिलीज फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति ने अनुराग बसु की फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो सीक्वल को भी रिजेक्ट कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, परिणीति ने डेट्स की वजह से फिल्म को रिजेक्ट नहीं किया.. बल्कि वह मल्टीस्टारर फिल्म में काम नहीं करना चाहती थीं।

गोविंदा की धमाकेदार फिल्म- रीमेक में ये सुपरस्टार हो सकते हैं FINAL

हालांकि परिणीति ने गोलमाल अगेन जैसी मल्टीस्टारर फिल्म दी है। लेकिन सूत्रों की मानें तो लाइफ इन मेट्रो में चार कहानी साथ चलती है। यानि की परिणीति के अलावा फिल्म में और 6 कलाकार हैं। परिणीति इतने बड़े कास्ट के साथ फिल्म नहीं करना चाहती हैं। लिहाजा, उन्होंने इस सीक्वल से हाथ पीछे खींच लिये।

Parineeti Chopra

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के सीक्वल में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, सैफ अली खान, ईशान खट्टर, सोनाक्षी सिन्हा और तापसी पन्नू को फाइनल किया गया है। जबकि इसके अलावा परिणीति को अप्रोच किया जा रहा था। लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया।

फिलहाल फिल्म की टीम की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम खत्म हो चुका है और जल्द ही फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। जाहिर है यदि इस स्टारकास्ट के साथ सीक्वल बनती है तो उसका सुपरहिट होना लगभग तय है।

जहां तक मल्टीस्टारर फिल्मों की बात है तो आने वाले कुछ समय में बैक टू बैक मल्टीस्टारर फिल्में ही आ रही हैं.. और वह भी बड़े स्टार्स के साथ। करण जौहर की कलंक, तख्त हो या अक्षय कुमार की हाउसफुल 4, गुड न्यूज.. सलमान खान की भारत.. इन दिनों फिल्म की सफलता स्टारकास्ट से नहीं.. कंटेंट से तय होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X