Opps..बहन प्रियंका से नाराज हैं परिणीति, लेकिन क्यों!
बॉलीवुड की पॉपुलर चोपड़ा सिस्टर्स के बीच इस दिनों लगता है सब कुछ नॉर्मल नहीं चल रहा है। जी हां, बॉलीवुड गलियारों में यह खबरें तेज हैं कि प्रियंका और परिणीति में इन दिनों जुबानी जंग छिड़ी है। वहीं, परिणीति के एक बयान ने और चिंगाड़ी का काम कर दिया।

बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस के पायदान पर खड़ी बहनें, प्रियंका और परिणीति के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और यह धीरे-धीरे सबके सामने भी आने लगा है। परिणीति चोपड़ा ने अपने एक बयान में कहा कि फिल्मी दुनिया में प्रियंका उनकी मेंटर नहीं हैं। अब इस बयान से तो साफ लग रहा है कि परिणीति अपनी बहन से खफा हैं। लेकिन क्यों?
आपकों बता दें, यहां कारण हैं तीसरी चोपड़ा सिस्टर, यानि की मनारा। प्रियंका अब तक परिणीति के किसी भी फिल्म के प्रमोशन के लिए खुलकर सामने नहीं आईं। जबकि वहीं दूसरी तरफ प्रियंका ने मनारा कि फ़िल्म के प्रमोशन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। लिहाजा, इससे सवाल उठने लगे कि क्या प्रियंका परिणीति को आगे बढ़ाने की इच्छुक नहीं है।
कुछ दिनों पहले प्रियंका ने 'ज़िद' फ़िल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में कहा कि, 'मैं अपनी बहनों की गॉडमदर हूं और उनको जब भी बॉलीवुड में मेरी ज़रूरत पड़ेगी मैं उनके साथ रहूंगी।'
लेकिन परिणीति ने इसके उलट जवाब दिया कि,'प्रियंका मेरी गॉडमदर नहीं है, मैं अपने फ़िल्म संबंधी फ़ैसले आदित्य चोपड़ा से पूछ कर लेती हूं। आदित्य ही मेरे मेन्टर हैं क्योंकि मुझे एक अभिनेत्री के तौर पर लाने का आइडिया आदित्य का था न कि किसी और का।' अब यह सुनकर आप क्या कहेेंगे, क्योंकि हमें तो चोपड़ा सिस्टर्स के बीच सब कुछ ठीक नहीं लग रहा।


Click it and Unblock the Notifications











