Parineeti Chopra: वेडिंग लुक को लेकर भयंकर ट्रोल हो गईं परिणीति, लोग बोले- "आलिया, कियारा से किया कॉपी पेस्ट"

Parineeti Chopra trolled for her wedding look: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने 24 सितंबर को उदयपुर में सात फेरे लिए और कुछ घंटों के बाद सोशल मीडिया पर अपने विवाह की कुछ बेहद खास तस्वीरें पोस्ट करते हुए, खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की।
कोई शक नहीं कि परिणीति और राघव दोनों साथ में काफी खुश और खूबसूरत लग रहे थे। दोनों ने इस खास दिन के लिए पेस्टर कलर का आउटफिट चुना है। हालांकि जहां कुछ लोग दोनों के लुक को खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, कुछ नेटिजन्स ने परिणीति को उनके सिंपल लुक को लेकर ट्रोल भी किया है।
नेटिजन्स ने परिणीति को किया ट्रोल
नेटिजन्स का मानना है कि परिणीति चोपड़ा का वेडिंग लुक बिल्कुल ही आलिया भट्ट और कियारा आडवाणी के वेडिंग लुक जैसा है। तीनों ने ही अपनी शादी के लिए पेस्टर लंहगा चुना और तीनों के ही आउटफिट का डिजाइन लगभग एक जैसा ही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि शादी में एक्ट्रेसस लाल या गहरे रंग का चुनाव क्यों नहीं करतीं? और इसीलिए वो अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की तारीफ कर रहे हैं।
कैटरीना ने शादी में पहना था लाल रंग
बता दें, कैटरीना कैफ ने अपनी शादी में लाल रंग का आउटफिट पहना था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। वहीं, परिणीति की शादी की तस्वीरों पर एक यूजर ने लिखा- "कट कॉपी पेस्ट", वहीं दूसरे ने लिखा- "अनुष्का और कैटरीना बेस्ट लगे थे..", जबकि कुछ अन्य यूजर्स ने मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची को भी एक जैसे वेडिंग ड्रेस बनाने के लिए ट्रोल किया।


Click it and Unblock the Notifications
