शाहरुख़ संग करेंगी परिणीती हैप्पी न्यू इयर
शाहरुख़ और प्रियंका की जोड़ी अभी तक बॉलीवुड में काफी सुर्खियाँ बटोर चुकी हैं और अब खबर है की फराह खान की आने वाली फिल्म हैप्पी न्यू इयर में शाहरुख़ प्रियंका की बहन परिणीती चोपड़ा के साथ नज़र आएँगे। परिणीती चोपड़ा जिन्होंने फिल्म लेडीस वेर्सेस रिक्की बेहल से अपने करियर की शुरुआत की थी इस वक़्त वैसे भी बॉलीवुड की जनि मानी एक्ट्रेसस में गिनी जाने लगी हैं और उनकी अभिनय प्रतिभा से हर कोई वाकिफ है। अब शाहरुख खान के साथ काम करने के बाद परिणीती के करियर को और भी उछाल मिलेगा।

हाल ही में आई फिल्म इशकजादे के हित होने के बाद परिणीती की अभिनय प्रतिभा से हर कोई प्रभावित हो गया और उसके बाद परिणीती को एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। फराह खान की आने वाली फिल्म हैप्पी न्यू इयर के लिए भी एक टैलेंटेड एक्ट्रेस की तलाश हो रही थी और आखिरकार फराह की तलाश खत्म हुई परिणीती पर, फिलहाल तो इस बात पर अभी तक फराह खान ने किसी भी प्रकार की कोई टिप्पड़ी नहीं की है लेकिन खबर यही है की फराह अपनी फिल्म में परिणीती को ही शाहरुख़ के साथ कास्ट करने की सोच रही हैं।
परिणीती से पहले कहा जा रहा था की फराह विद्या बालन को इस फिल्म में कास्ट करना चाहती हैं लेकिन फेरारी की सवारी में विद्या के इतेम सोंग के दौरान उनके फिगुरे को देख फराह ने अपने फैसला बदल लिया। उन्हें अपनी फिल्म के लिए कोई सेक्सी और यंग अभिनेत्री चाहिए। फिलहाल तो परिणीती ही उनकी च्वाइस बनी है लेकिन जब तक खुद फराह इस बात पर से पर्दा न उठा दें की वो किसे कास्ट कर रही हैं अभी ये कहना मुश्किल है की परिणीती शाहरुख़ संग हैप्पी न्यू इयर करेंगी या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











