परिणीति हैं टीचर तो रणवीर बने हैं स्टूडेंट, जानें हो रही है कौन सी पढ़ाई!
आजकल बॉलीवुड के सितारे मल्टीटैलेंटेड बन रहे हैं। एक्टिंग, सिगिंग, डांसिग सारे सभी में ये हाथ आजमाने में पीछे नहीं रहते। हम्पटी शर्मा में आलिया के गाने की तारीफ हुई तो श्रद्धा कपूर ने भी विलेन के एक गाने में अपनी आवाज दी। लिहाजा, अब बॉलीवुड के हीरो भी इस ओर बढ़ रहे हैं। यहां हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह की।
इन दिनों रणवीर सिंह सिंगिंग में खासी रूचि दिखा रहे हैं। लगता है उन्होंने सिंगर बनने का पूरा इरादा बना लिया है। इसीलिए 'किल-दिल' के सेट पर वे म्यूजिक में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इतना ही नहीं उनकी ऑनस्क्रीन लेडी लव परिणीति चोपड़ा उन्हें संगीत का ज्ञान भी दे रही हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म में रणवीर के दोनों को-स्टार, परिणीति और अली जफर दोनों ही सिंगर हैं।
परिणीति जहां एक प्रशिक्षित सिंगर है वहीं अली जफर ने भी अपने करिअर की शुरुआत बतौर सिंगर ही शुरू की है। ऐसे में परिणीति और अली मिलकर रणवीर को सिंगिंग की क्लास दिया करते हैं। णवीर इन दोनों से सरगम सीखने में मदद ले रहे हैं।
सेट पर अली और परिणीति दोनों ही म्यूजिक पर अपनी पकड़ का फायदा खाली वक्त पर उठाते हैं, जबकि परिणीति सेट पर खाली वक्त में रणवीर को सिंगिंग की बारीकियां सिखा रही हैं। बहरहाल, हमें इंतजार है रणवीर की आपकी आगामी किसी फिल्म में हमें आपकी आवाज में कोई गाना सुनने मिलेगा। फिलहा, संगीत सीखने के लिए ऑल दि बेस्ट रणवीर।


Click it and Unblock the Notifications












