परिणीति चोपड़ा ने डिप्रेशन के बारे में किया शेयर..भाई ने की मदद
परिणीति चोपड़ा ने खुलासा करते हुए कहा कि एक समय ऐसा भी आया जब वो लगभग एक सालों के लिए बिल्कुल हताश और निराश थीं लेकिन उनके भाई सहज चोपड़ा ने उनकी डिप्रेशन से निकलने में मदद की।उन्होंने कहा कि "मुझे लगता है कि कोई भी शख्स जो भावनात्मक होता है उसकी जिंदगी में ऐसा कुछ जरूर होता है कि उसकी पूरी सोच बदल जाती है और मैं पूरे आत्मविश्वास के साथ कह सकती हूं कि ऐसा मेरे साथ हुआ है।"
उन्होंने कहा कि "कुछ सालों पहले मैं अपनी जिंदगी में भावनात्मक तौर पर बेहद बुरे समय से गुजर रही थी और मैं काफी हताश थी। लेकिन उस समय ऐसा नहीं था कि कोई मेरी जिंदगी में आया बल्कि एक शख्स ऐसा था जो मेरी जिंदगी में पहले से था - मेरा भाई सहज।"

उन्होंने कहा कि "सहज ऐसा शख्स था जो मुझे हमेशा शांत रखता था। वो मुझे बहुत अच्छी तरह से जानता है। मेरी रग-रग से वाकिफ है। इसलिए उससे बात करने से मेरा हर रोज कॉन्फिडेंस बढ़ता था। वो मुझे उस फेज से निकालने में कामयाब रहा।"
परिणीति ने कहा कि डिप्रेशन से उनकी लड़ाई एक साल तक चली लेकिन उनका मानना है कि वो इससे और अधिक सकारात्मक इंसान बनीं।परिणीति ने अपने भाई को धन्यवाद भी बोला और कहा कि "सहज थैंक यू और आई लव यू..तुम मेरे बेबी हो, मेरे भाई हो, मेरी जिंदगी और सोलमेट हो और कोई भी कभी तुम्हें रिप्लेस नहीं कर सकता।मैं गर्व से कहती हूं कि मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications