परिणिती चोपड़ा को हॉट शब्द लगता है वल्गर!

बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेसेस में अपना नाम शामिल करने केलिए पूरी तरह से कमर कर चुकीं परिणिती चोपड़ा को हॉट क्लोसीनेट जैसे शब्द वल्गर लगते हैं। हालांकि परिणिती ने अपनी पहली ही मेन लीड फिल्म में कई सारे इंटिमेट और किसिंग सीन्स दिये हों और अपनी आने वाली शुद्ध देसी रोमांस में भी कई किसिंग सीन दिये हों लेकिन उन्हें इस तरह के शब्द बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। परिणिती चोपड़ा ने वनइंडिया से इंटरव्यू के दौरान प्यार और सेक्स जैसी चीजों को लेकर भी अपनी सोच और अपने कई तर्क सामने रखे। परिणिती का मानना है कि प्यार और सेक्स को लेकर दुनिया वालों की सोच ही गलत है। लिव इन रिलेशन को भी इसी वजह से लोग गलत कैटेगरी में रखते हैं जबकि लिव इन में तो कोई प्रोबल्म है ही नहीं।

परिणिती ने अपने इंटरव्यू के दौरान अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के बारे में भी बात की और कहा कि प्रियंका चोपड़ा उनके लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। परिणिती चोपड़ा ने ये भी कहा कि उन्होंने भी सिंगिग की ट्रेनिंग ली है और वो भी भविष्य में सिंगिंग के क्षेत्र में जाना चाहेंगी। परिणिती के अनुसार वो अपने आगे पीछे कोई सीमा रेखा नहीं बनाना चाहती है। जिस तरह से उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा ने एक्टिगं से लेकर सिंगिंग और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं उसी तरह से वो भी अपने लिए हर रोज नयी नयी कसौटियां रखना चाहती हैं।

परिणिती चोपड़ा ने अपने इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा कि वो जिम या एक्सराइज वगैरह नहीं करती हैं। उनका वजन जो कि अभी कम हुआ है उसके पीछे क्या वजह है ये वो खुद भी नहीं जानतीं। बस उनका वेट अभी काफी कम है और वो बहुत खुश हैं। उनकी खुशी का दूसरा राज उनकी फिल्‍म शुद्ध देसी रोमांस है, जिसके लेकर वे बेहद उत्‍साहित हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X