रोमांस हो तो शुद्ध देसी रोमांस हो, वरना ना हो!
इशकजादे से अपनी एक्टिंग से सभी को हैरान कर चुकी एक्ट्रेस परिणिती चोपड़ा जल्द ही काई पो छे फेम सुशांत सिंह राजपूत के साथ शुद्ध देसी रोमांस फिल्म में नज़र आने वाली हैं। फिल्म में सुशांत सिहं और परिणिती के अलावा ऋषी कपूर और नयी एक्ट्रेस वाणी कपूर का भी रोमांस दिखाया जाएगा। परिणिती और सुशांत को एक साथ देखने को उनके फैन्स अभी से आतुर हैं। सुशांत सिंह ने पहले भी काई पो छे में अपनी बहेतरीन एक्टिगं से लोगों का मनोरंजन करने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को परिणिती के साथ रोमांस करते देखने को सभी बहुत उत्सुक हैं।
सुशांत सिंह राजपूत और परिणिती चोपड़ा दोनों ही यंग कलाकार है और उन्हें रोमांस करते देखना और भी ज्यादा रोमांचक होगा। फिल्म का पोस्टर देखने के बाद से लोगों के अंदर ये उत्सुकता जागी है कि वाणी कपूर जो कि देखने में बहुत खूबसूरत हैं परिणिती चोपड़ा के आगे टिक पाएंगी या नहीं क्योंकि दोनों ही एक्ट्रेसेस अभी बॉलीवुड में नयी हैं और दोनों ही अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। परिणिती चोपड़ा और सुशांत सिंह को एक साथ कास्ट करने का फैसला है यशराज फिल्म ने। यशराज के साथ परिणिती की ये तीसरी फिल्म होगी।
वैसे भी आजकल रोमांटिक फिल्मों का टाइम चल रहा है। हर एक बैन रोमांटिक फिल्म बनाने का फैसला कर रहा है। खास तौर पर साल 2013 में तो रोमांटिक फिल्मों की बाढ़ सी आने वाली है। एक के बाद एक रोमांटिक फिल्में बन रही हैं। चलिये दिखाते हैं अभी तक शुद्ध देसी रोमांस की स्टारकास्ट ने कैसा रोमांस किया है।


Click it and Unblock the Notifications