सुशांत-परिणिती का शुद्ध लिपलॉक
टीवी की दुनिया से निकलकर काईपोछे के जरिये सिल्वर स्क्रीन पर पहुंचने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आजकल थोड़ा डरे हुए हैं। कारण हैं उनकी आने वाली फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में उनका और परिणीति चोपड़ा का हॉट लिपलॉक सीन। जिसके कारण आज कल वह रील लाइफ में भयभीत है क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी बोल्डनेस की वजह से उनकी रीयल प्रेमिका अंकिता लोखेंडे का पारा चरम सीमा पर पहुंच जायेगा।
हालांकि अंकिता खुद एक प्रोफेशनल तारिका हैं, बड़े पर्दे पर ना सही उनकी तूती टीवी पर तो बोलती ही है ऐसे में उनका सुशांत सिंह पर नाराज होने का तो कोई तुक नहीं बनता है लेकिन फिर भी सुशांत सिंह घबराये हुए हैं। उन्हें लगता है कि उन्होंने पहले तो ऐसे सीन के बारे में अंकिता को नहीं बताया था। और अब जब अचानक से फिल्म के ट्रेलर में उनके लिपलॉक को दिखाया जा रहा है तो अंकिता को झटका लग सकता है।
खैर जो होना था वो तो हो गया अब देखते हैं कि अंकिता मैडम क्या करती हैं?
गौरतलब है कि फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' का गुरुवार को दो मिनट 28 सेकेंड का आया ट्रेलर, नए युग की प्रेमकथा और युवाओं की रिश्तों की बदलती परिभाषा को दर्शाता है और यह भी कि युवा पीढ़ी कितनी बिंदास और साहसी हो गई है। ट्रेलर में रघु और गायत्री की भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत और परिणिती चोपड़ा हैं। यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले बन रही इस फिल्म में अभिनेता ऋषि कपूर ने भी भूमिका निभाई। यह फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में उतरेगी।


Click it and Unblock the Notifications
