..................... Parineeti Chopra spotted with BF Raghav Chaddha amid wedding buzz hottest couple viral video - Hindi Filmibeat

BF राघव चड्ढा के साथ फिर निकलीं परिणीति चोपड़ा, इस बार कैमरों को देख की ऐसी हरकत

parineeti chopra raghav chadha

Parineeti Chopra Raghav Chaddha Spotted: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को शनिवार की देर रात एक साथ मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा गया। दोनों कैमरों की ओर देखकर मुस्कुराते हुए अपनी कार की ओर आगे बढ़ गए। इस दौरान परिणीति ने ब्लू जींस, ब्लैक हाई-नेक टी-शर्ट और ओवरसाइज जैकेट पहनी हुई थी। वहीं राघव ने ब्लू डेनिम के साथ लाइट ब्राउन शर्ट पहना था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति और राघव एक-दूसरे से यूके में यूनिवर्सिटी के दिनों में मिले थे और दोनों सालों से अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते और शादी के बारे में अफवाहों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है।

अब उनकी शादी की बातें सामने आ रही है और कई बड़े सितारों के जरिए उनकी शादी की बात मुहर भी लग दी गई है। हालांकि ये बात भी सच है कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने इस बारे में किसी तरह की आधिकारिक जानकारी फिलहाल नहीं दी है।

देखना ये है कि उनकी शादी कब होती है और इस पर दोनों कुछ कहते हैं। इस दौरान परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा भी मुंबई पहुंच चुकी हैं और ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो परिणीति से मुलाकात करेंगी और इस बार में आगे बातें करने वाली हैं।

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा को एक साथ हाल ही में अंबानी की पार्टी में देखा गया था। परिणाति चोपड़ा पहली बार किसी तरह की सीरियस रिलेशनशिप को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और ऐसा लग रहा है कि उनकी बात शादी तक पहुंचेगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, परिणीति अगली बार इम्तियाज अली की 'चमकीला' में दिखाई देंगी। दिलजीत दोसांझ अभिनीत यह फिल्म दो पंजाबी सिंगर्स अमरजोत कौर और अमर सिंह चमकिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी 1988 में हत्या कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X