शादी की अफवाहों के बीच मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, चेहरे पर दिखा ब्राइडल ग्लो

parineeti

Parineeti Chopra spotted at Manish Malhotra house: परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। जब से परिणीति चोपड़ा राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ स्पॉट हुई हैं। दोनों की डेटिंग की खबरों ने खूब लाइमलाइट बटोरी है। कई बार दोनों की रोके की रस्म और सगाई की खबरें भी आ चुकी है।

इन शादी और सगाई की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा को बुधवार की रात मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट किया गया। जिसके बाद उनकी शादी की अफवाह और भी तेज हो गई है। इस दौरान परिणीति चोपड़ा सफेद कोट और ट्राउजर में स्पॉट की गई। सिंपल लुक में परिणीति चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

परिणीति चोपड़ा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स को परिणीति चोपड़ा का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि, परिणीति चोपड़ा ने पहली बार राघव चड्ढा संग अपने रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि जब उन्हें सही लगेगा तब अफवाहों पर जवाब देंगी। परिणीति चोपड़ा ने लाइफ एशिया से इसके बारे में बातचीत की है। परिणीति चोपड़ा ने कहा है- 'मीडिया के जरिए मेरे बारे में चर्चा करने और लाइन क्रॉस करने में बहुत थोड़ा सा अंतर होता है।'

परिणीति चोपड़ा ने कहा- 'अगर कोई गलत धारणा बन रही है, तो मैं उस पर जरूर बात करूंगी। वहीं अगर मुझे लगता है कि वो जरूरी नहीं है, तो मैं उसे क्लियर नहीं करूंगी। अगर लोग मुझमें दिलचस्पी नहीं रखते तो इसका मतलब यह होगा कि मैंने वो सक्सेस हासिल नहीं की, जो मुझे एक एक्टर के तौर करनी चाहिए थी।'

उन्होंने ये भी कहा कि, 'अगर दुनिया को मेरे बारे में जानने में दिलचस्पी नहीं होती,तो मैं खुद को असफल मानती। अगर दुनिया मेरे बारे में जानना चाहती हैं, तो इसका मतलब है कि मैंने अपने करियर में कुछ अच्छा किया है। इसलिए मैं इन सभी चीजों को पॉजिटिव तरीके से देखती हूं।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X