परिणीति के बाद अब बहन मीरा चोपड़ा करने जा रही हैं शादी, वेडिंग कार्ड हुआ लीक...

meera chopra

Parineeti Chopra sister Meera Chopra is going to get married: परिणीति चोपड़ा की शादी के बाद अब बहन मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जी हां, प्रियंका और परिणीति की कजिन मीरा चोपड़ा 40 साल की उम्र में सात फेरे लेंगी। वे जल्द ही अपने जीवन का नया सफर शुरू करने जा रही हैं। हाल ही में उनके वेडिंग कार्ड्स के फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि मीरा इसी महीने शादी कर रही हैं। वह भी बहन प्रियंका और परिणीति की तरह राजस्थान में शादी करने जा रही हैं।

शादी का कार्ड हुआ लीक
वायरल हो रहे कार्ड में देखा जा सकता है कि मीरा चोपड़ा की शादी 12 मार्च को राजस्थान में हो रही है। बता दें कि दुल्हे राजा का नाम रक्षित है। बाकी रस्मों की बात करें तो मेहंदी की रस्म 11 मार्च को की जाएगी। यह फंक्शन शाम 5 बजे से शुरू होगा। बता दें कि संगीत और कॉकटेल पार्टी भी 11 मार्च को ही रखी जा रही है। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू किया जाएगा। वहीं हल्दी की बात करें तो 12 मार्च की सुबह 10 बजे हल्दी की रस्म होगी। वहीं शाम 4:30 बजे कपल सात फेरे लेगा। 12 मार्च की शाम 9 बजे पूल साइड में रिसेप्शन रखा जाएगा।

इस फिल्मों में काम कर चुकी हैं मीरा
आपको बता दें कि फैन्स दोनों को नए सफर के लिए बधाई दे रहे हैं। अब देखना ये होगा की कजिन की शादी में परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा आएंगी या नहीं। काम की बात करें तो मीरा चोपड़ा सैल 2005 में तमिल फिल्म 'अन्बे अरुयेरे' फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद वे कई तमिल फिल्मों में नजर आईं बॉलीवुड की बात करें तो वे 'गैंग ऑफ घोस्ट्स', '1920 लंदन', 'सेक्शन 375', 'कलंक' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X