गोलमाल अगेन के लिए परिणीति चोपड़ा फाइनल..करती दिखेंगी कॉमेडी!
परिणीति चोपड़ा रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन के लिए साइन की गई। इससे पहले फिल्म में श्रद्धा कपूर को लेने का विचार था। श्रद्धा क्यों हुई साइडलाइन...आइए जानते हैं।
बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइज़ी गोलमाल सीरीज़ के साथ एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। और वो नाम है परिणीति चोपड़ा का। जी हां..खबरों की मानें तो परिणीति चोपड़ा रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन के लिए साइन हो गई हैं।

सूत्रों की मानें तो परिणीति को ये रोल काफी पसंद आया है और उन्होंने झट से इसके लिए हां कर दी। जानकारी के अनुसार, रोहित शेट्टी को परिणीति और श्रद्धा कपूर में से एक को चुनना था, और रोहित ने दोनों ही एक्ट्रेस से इसके लिए मुलाकात भी की थी।
जहां श्रद्धा ने कहा कि वो जल्द जवाब देंगी तो वहीं परिणीति ने बिना सोचे समझे फिल्म के लिए हां कर दी। परिणीति रोहित शेट्टी की फिल्म में काम करना चाहती थीं और उन्हें ये मौका मिल भी गया। रोहित को परिणीति का ये एटिट्यूड काफी पसंद आया और फौरन परी को फिल्म के लिए साइन कर लिया।
''रईस से बेहतर नहीं.. लेकिन मैं चाहता हूं कि ऋतिक की फिल्म भी चले....''
वहीं श्रद्धा का कहना है ''मैं इस फिल्म में नहीं हूं, ना ही मुझे इसके लिए अप्रोच किया गया।'' श्रद्धा ने कहा ''ये मात्र एक अफवाह है। श्रद्धा ने कहा कि मैंने कॉमेडी कभी नहीं की। मैं ये रोल तभी करना पसंद करूंगी जब स्क्रिप्ट अच्छी लगेगी। मुझे अपने डैड की सभी फिल्में काफी पसंद हैं, जैसे राजा बाबू, अंदाज़ अपना अपना। अगर इन फिल्मों का रीमेक बनाया गया तो मैं इसमें काम करना ज़रूर चाहूंगी।''


Click it and Unblock the Notifications











