..................... Parineeti Chopra shares Priyanka Chopra's roka ceremony pic shares a cute story - Hindi Filmibeat

परिणीति ने शेयर की प्रियंका दीदी की सबसे प्यारी तस्वीर, बताया घर घर खेलते वक्त का मज़ेदार किस्सा

Recommended Video

Priyanka Chopra & Nick Jonas: Parineeti Chopra gets EMOTIONAL wishing PeeCee's | FilmiBeat

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रोका सेरेमनी की तस्वीरें तो सबने देख ही ली होंगी। अब प्रियंका की बहन, परिणीति चोपड़ा ने एक बेहद प्यारी सी तस्वीर के साथ एक बड़ा ही मज़ेदार किस्सा शेयर किया है। परिणीति ने लिखा - आज मैंने जादू और परियों की कहानी एक साथ देखी है। जब हम छोटे थे तो मिमी दीदी और मैं घर घर खेलते थे।

हम बहुत शर्मीली दुलहन बना करते थे, हमारे बच्चे होते थे और हम अपने पतियों को चाय बनाकर पिलाते थे। सुनने में काफी फिल्मी लगेगा लेकिन हम दोनों ऐसे ही थे। हम मानते थे कि प्यार में जादू होता है और एक दिन हमें हमारा सपनों का राजकुमार मिलेगा। आज कुछ नकली नहीं है। मैं नहीं मानती कि उन्हें इससे बेहतर लड़का मिल सकता है।

parineeti-chopra-shares-priyanka-chopra-s-roka-ceremony-pic-shares-a-cute-story

जैसा कि मैंने सुबह कहा था - किसी को जज करना है तो दो काम करिए - पहले उसके साथ घूमिए और दूसरा उसके साथ खाईए। निक मैंने आपके साथ ये दोनों किया है। इसलिए मैं जानती हूं कि आप उनके लिए परफेक्ट हैं। उसे बहुत प्यार देना क्योंकि वो आपको पागलों की तरह प्यार करती है।

उसको हमेशा सुरक्षा देना क्योंकि ऐसे तो वो बहुत मज़बूत है लेकिन उसका दिल बहुत कमज़ोर है। मैं तुम दोनों से बहुत प्यार करती हूं और तुम्हारे लिए ढेर सारी खुशियां मांगती हूं। रोका की मुबारकबाद और होने वाली शादी की भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X