बहन प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर परिणीति चोपड़ा ने की जमकर मस्ती, दीदी-जीजू संग दिए पोज़
प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं। कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा ने जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की थी। अब, उनकी बहन परिणीति चोपड़ा ने भी उनकी जन्मदिन सेलिब्रेशन की बेहद खास तस्वीरें शेयर की हैं।
Recommended Video
इन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा और जीजू निक जोनास के साथ मस्ती करते दिख रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा का बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज़ नज़र आ रहा है।

उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 48 घंटे का सेलिब्रेशन, जेट लैग, टैकोज, गले मिलना, हंसी और समुद्र! इससे उबरने में पूरा एक सप्ताह लगेगा, और भूलने में ज़िंदगी।

दिखा ग्लैमरस अंदाज़
जन्मदिन सेलिब्रेशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा, निक जोनास के साथ जमकर पोज देते नजर आए। सभी तस्वीरों में दोनों ही बहनें कमाल की खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं।

मेक्सिको टूर पर हैं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा इन दिनों मेक्सिको टूर पर हैं। पहले भी दोनों को मेक्सिको में पार्टी करते हुए देखा गया था। परिणीति चोपड़ा ने अपनी कई नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हैं।

प्रियंका के क्लोज हैं परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा पहले भी कई बार बता चुकी हैं कि वो अपनी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा से काफी क्लोज हैं और हर जरूरी मामले में वो उनकी सलाह लेती हैं। परिणीति अपने जीजू निक जोनास की भी तारीफ़ करते नहीं थकती हैं।

चोपड़ा सिस्टर्स का अवतार
प्रियंका चोपड़ा की बर्थडे सेलिब्रेशन के मौके पर उनकी बेटी भी साथ थीं। वो भी हाल ही में 6 महीने की हुई हैं। परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा ने दोस्तों के साथ पार्टी भी की है। इस दौरान परिणीति चोपड़ा सिल्वर आउटफिट में नजर आईं तो प्रियंका चोपड़ा ने पर्पल जंप सूट पहना था।

धड़ाधड़ मिल रहे लाइक्स
परिणीति चोपड़ा के अलावा प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके कुछ खास दोस्त भी थे। सभी समुद्र किनारे मस्ती करते और पोज देते नजर आए। परिणीति चोपड़ा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को लाखों लाइक्स और कॉमेंट्स मिल चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications