Parineeti Raghav Engagement: परिणीति ने राघव के साथ सगाई की नई तस्वीरें की शेयर, इमोशनल पापा की आंखों में आंसू

Parineeti Chopra- Raghav Chadha Engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई को एक निजी फंक्शन में सगाई कर ली है। दिल्ली के कपूरथला हाउस में कपल ने पहले अरदास और फिर रिंग सेरेमनी की। इस खास मौके पर दोनों के परिवार, करीबी दोस्त और कुछ राजनीतिक हस्तियां शामिल रहे।
सगाई के बाद, परिणीति अब मुंबई वापस आ चुकी हैं और उन्होंने अपनी सगाई की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने उनके फंक्शन में भाग लेने के लिए सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी का आभार व्यक्त किया।
परिणीति के पापा की आंखों में थे आंसू
एक्ट्रेस ने लिखा, "अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी का आशीर्वाद पाकर बहुत अच्छा लगा। हमारी सगाई में उनकी पवित्र उपस्थिति का मतलब हमारे लिए सब कुछ था।" वहीं, इसी पोस्ट पर परिणीति चोपड़ा के भाई शिवांग चोपड़ा ने तुरंत ही एक दिलचस्प कमेंट करते हुए लिखा, "बैकग्राउंड में पापा की आंसू से भरी आंखे हाईलाइट है।"
इन तस्वीरों पर सहज चोपड़ा, सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या घावरी, सान्या मिर्जा और अन्य लोगों ने कमेंट करते हुए दिल वाले इमोजी बनाए हैं।
जल्द होगी शादी
रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति और राघव की शादी भी इस साल के अंत तक हो सकती है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने परी और राघव को बधाई देने के लिए उनकी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। प्रियंका की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए परीणीति ने लिखा कि - 'मिमी दीदी जल्द ही bridesmaid की ड्यूटी आपको मिलने वाली हैं...तैयार हो जाइए...'
इस फिल्म से शुरु हुई थी लव स्टोरी
परिणीति चोपड़ा पहली बार राघव चड्ढा से पंजाब में मिली थीं। उन दिनों वो वहीं अपनी फिल्म 'चमकीला' की शूटिंग कर रही थीं, जिसे इम्तियाज अली बना रहे हैं। कुछ समय तक दोनों की मुलाकातें चलती रहीं और धीरे धीरे रिश्ता प्यार में बदल गया। लंबे समय तक दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को मीडिया के सामने ऑफिशियल नहीं किया था।


Click it and Unblock the Notifications