Amitabh Bachchan सर के साथ काम करने का मौका नहीं मिलता, तो मेरा फिल्मी सफर अधूरा ही रहता- Parineeti Chopra

parineeti-chopra-shares-her-experience-of-working-with-amitabh-bachchan-in-uunchai

सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित फिल्म "उंचाई" में परिणीति चोपड़ा अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी हैं और हाल ही में परिणीति ने बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर करने के अपने खास अनुभव को शेयर किया है। बिग बी के साथ काम करने को लेकर परिणीति काफी खुश और रोमांचित महसूस कर रही हैं। उन्होंने विनम्र होने का असली मतलब क्या होता है, यह सिखाने के लिए उन्होंने मेगास्टार को धन्यवाद भी दिया।

परिणीति कहती हैं कि इस साल मिस्टर बच्चन 80 साल के हो चुके हैं और इस महत्वपूर्ण वर्ष में उनके साथ काम करने का मौका मिलना आश्चर्यजनक है। यहां तक कि, उन्होंने हर संभव चीजों को हासिल कर लिया है, इसके बावजूद हर दिन सेट पर उन्हें इस तरह देखना, जैसे यह उनके कैरियर का पहला दिन हो, आश्चर्यजनक था। सिनेमा के प्रति उनका समर्पण, जोश और जुनून अतुलनीय है और यही उन्हें दूसरों से अलग करता है।

परि ने कहा कि वे एक institution है और मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा, इसकी उम्मीद नहीं थी, इसके लिए मैं ऊंचाई को धन्यवाद देती हूं। परिणीति कहतीं हैं, ''अगर मुझे बच्चन सर के साथ काम करने का मौका नहीं मिलता तो सिनेमा में मेरा सफर अधूरा होता।''

वे आगे कहती हैं, "ऊंचाई के सेट पर उनके साथ मैंने जो समय बिताया वह मेरे कैरियर के सबसे कीमती पलों में से एक है। मेगास्टार होने के बावजूद उन्होंने मुझे विनम्र होने का सही अर्थ सिखाया, और यही मेरी सबसे बड़ी सीख थी। एक और चीज, जिस कारण मैं उनसे सबसे ज्यादा जुड़ी, वह है उनका जिज्ञासु होना, क्योंकि वे सीखने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं। परि ने कहा, ''वे एक खूबसूरत इंसान हैं और उनके साथ एक ही फिल्म में काम करना एक ट्रीट था।''

सूरज बड़जात्या की ऊंचाई में परिणीति अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर के साथ ही बोमन ईरानी, डैनी डेन्जोंगपा, सारिका और नीना गुप्ता जैसे शानदार अभिनेताओं के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X