Parineeti Chopra: राघव चड्ढा संग शादी की खबरों के बीच एक्ट्रेस ने साझा की खुश खबरी, फैंस का इंतजार हुआ खत्म

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी मतलब राघव चड्ढा संग डेटिंग और सगाई की खबरों के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन अब इन सबके बीच एक्ट्रेस ने साफ साफ बात की और बता दिया कि कैसे वह इस रिश्ते पर आ रही खबरों को और निजी जिंदगी के दूसरे मुद्दे पर बन रही खबरों को सभालती हैं।

एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए, अभिनेत्री ने कहा कि 'रिकॉगनाजेशन, प्यार और स्वीकृति को वह सफलता के रूप में देखती हैं। अगर मैं कोई नहीं होता या वे मुझमें दिलचस्पी नहीं रखते, तो इसका मतलब शायद यह होगा कि मैंने वह हासिल नहीं किया, जो मैंने एक एक्टर के रूप में हासिल करने की कोशिश की थी।

क्योंकि एक सफल कलाकार हमेशा प्रसिद्ध होगा, हर किसी के घरों का हिस्सा होगा, समाचार का एक हिस्सा, समाचार चैनलों का हिस्सा होगा, डिजिटल मीडिया का एक हिस्सा होगा, पैपराजी का हिस्सा होगा, जीवन का हिस्सा होगा।'

परिणीति चोपड़ा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बोली, 'मेरे जीवन पर चर्चा करने और कभी-कभी बहुत ज्यादा पर्सनल या अपमानजनक होने में के बीच एक पतली रेखा होती है।' अभिनेत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में, अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो वह सिर्फ स्पष्ट करेंगी।

वह बोलीं, 'अगर कभी ऐसा होता है, तो मैं स्पष्ट कर दूंगी कि उसने कुछ गलत किया है। तो, मेरा मतलब है, अगर दुनिया को दिलचस्पी नहीं होती, तो मैं खुद को असफल मानती। अगर दुनिया दिलचस्पी लेती है, तो इसका मतलब है कि मैंने अपने करियर में कुछ सही किया है। इसलिए मैं इन सभी चीजों को इस तरह देखती हूं।'

आपको बता दें, परिणीति और राघव के रिश्ते की अफवाह तब शुरू हुई थीं, जब उन्हें दो बार मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इसके बाद दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। खैर यह खबर बैसे बस अफवाह है या बात में कोई सच्चाई है इसके लिए तो इंतजार करना पड़ेगा।

More from Filmibeat

Read more about: parineeti chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X