IPL मैच में राघव चड्ढा को देख दर्शकों के लगाए जीजू-जीजू के नारे! परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो

Parineeti Chopra Raghav Chadha At IPL

Parineeti Chopra Raghav Chadha At IPL: परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि इस समय वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को पूरी तरीके से एंजॉय कर रही है। उनको सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है और अक्सर वह पति राघव के साथ में तस्वीरों को भी शेयर करती हुई नजर आती हैं।

लेकिन अब इसी बीच परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है और इसमें आईपीएल मैच देख रहे ऑडियंस राघव को जीजु-जीजु कहते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि राघव चड्ढा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स इलेवन के बीच में हुए मैच का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

लेकिन जब वहां पर मौजूद दर्शकों द्वारा देखा गया कि राघव चड्ढा भी इसी मैच का हिस्सा बने हैं तो वह मैच छोड़कर उनको देखने लग गए। इतना ही नहीं वह राघव को जोर-जोर से जीजू कहने लगे। इतना ही नहीं कई सारे दर्शकों ने उनको अपने फोन में भी कैप्चर कर लिया।

राघव चड्ढा द्वारा भी दर्शकों के इस प्यार और सम्मान को हाथ हिलाते हुए स्वीकार किया गया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि राघव चढ़ा के फैन पेज द्वारा इस वीडियो को शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा गया कि "आरसीबी-पंजाब किंग्स इलेवन के मैच पर फैंस राघव को जीजू कहकर बुला रहे हैं।" परिणीति ने भी इस वीडियो को इंस्टा स्टोरी में शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि "तुम सभी बहुत ज्यादा स्वीट हो।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने साल 2023 में उदयपुर में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात लंदन के एक फंक्शन में हुई। परिणीति चोपड़ा के भाई ने उन दोनों को मिलवाया और फिर दोनों की मुलाकात पंजाबी में हुई। तब परिणीति इम्तियाज अली की फिल्म चमकीला की शूटिंग कर रही थी और यही से दोनों के प्यार का सिलसिला बढ़ता चला गया। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।

More from Filmibeat

Read more about: raghav chadha parineeti chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X